फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona vaccine storage center will be ready in a week in delhi 

हफ्ते भर में तैयार हो जाएगा कोरोना वैक्सीन भंडारण केंद्र

Fri, 18 Dec 2020 12:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Dec 2020 12:51 PM IST
सार

  • राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में तैयारियां अंतिम चरण में
  • 2 कोल्ड चेन प्वाइंट और 5 डीप फ्रीजर्स लगाए जाएंगे

विज्ञापन
Corona vaccine storage center will be ready in a week in delhi 
Corona Vaccine - फोटो : pixabay

विस्तार

राजधानी में कोरोना के टीके लगाने के लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में टीके के भंडारण को लेकर चल रही तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हफ्ते भर में अस्पताल परिसर में वैक्सीन सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा।  दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि टीके के भंडारण की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। वैक्सीन भंडारण केंद्र के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। कुछ दिन में वैक्सीन केंद्र में  टीके के रखरखाव और वितरण के लिए दो कोल्ड चेन प्वाइंट्स बना दिए जाएंगे। साथ ही  5 डीप फ्रीजर्स लगाने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


फ्रीजर में 5 से -15 डिग्री का तापमान रहेगा। यह काम 25 दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले 40 लाख लोगों को टीके लगाए जाएंगे। अलग-अलग चरणों में इन लोगों को टीके की दो-दो डोज लगेंगी। सबसे पहले दिल्ली के करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को डोज दी जाएगी। सरकारी और निजी अस्पतालों में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके की डोज लगने के बाद पुलिस और सिविक एजेंसी के जवानों को शामिल किया जाएगा। राजीव गांधी अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर अजीत जैन ने बताया कि वैक्सीन भंडारण केंद्र मेें अस्पताल की ओर से टीके के रखरखाव संबंधी सभी सहायता की जा रही है।  काम पूरा होने के बाद यहां बन रहे केंद्र में कई करोड़ डोज सुरक्षित रखी जा सकेंगी।
विज्ञापन


विशेष नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा
विभाग के अधिकारी के मुताबिक, वैक्सीन के वितरण संबंधी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक विशेष नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। वितरण में जो कर्मचारी शामिल होंगे, उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजीव गांधी अस्पताल के अलावा एम्स और एलएनजेपी जैसे अस्पतालों में भी टीके को रखने की सुविधा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हफ्ते में सभी को लगाया जा सकता है टीका
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों, बुजुर्ग और बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार  पूरी आबादी को टीका लगाने में पूरी तरह सक्षम है। वैक्सीन आने के बाद तीन से चार हफ्तों में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगाई जा सकेगी। इसके लिए सरकार के पास काफी संख्या मेें मोहल्ला क्लीनिक, पॉली क्लीनिक, डिस्पेंसरी और अस्पताल हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले कोरोना वायरस का टीका 40 लाख लोगों को लगेगा। अलग-अलग चरणों में इन लोगों को टीके की दो-दो डोज लगेंगी। एक से दूसरी डोज के बीच 28 दिन का अंतराल होगा। दिल्ली सरकार का मानना है कि अगर राजधानी के प्रत्येक व्यक्ति को टीकाकरण कराने की अनुमति मिलती है तो चार करोड़ डोज अकेले दिल्ली को मिलनी चाहिए। फिलहाल दिल्ली ने केंद्र को जो सूची सौंपी है उनमें 25 से 30 फीसदी आबादी को टीका पाने योग्य बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed