{"_id":"5f542ea8c5494d3cc40bb0e7","slug":"corona-safety-norms-breaking-at-anand-vihar-isbt","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार बस अड्डाः लौट रहे हैं कामगार लेकिन टूट रहे हैं कोरोना के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार बस अड्डाः लौट रहे हैं कामगार लेकिन टूट रहे हैं कोरोना के नियम
Sun, 06 Sep 2020 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Sep 2020 06:04 AM IST
विज्ञापन
anand vihar isbt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में अपने पैतृक घरों पर गए श्रमिक वापस लौटने लगे हैं। आनंद विहार बस अड्डे समेत कई अन्य केंद्रों पर उनकी कोरोना जांच की जा रही है। रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही उन्हें दिल्ली में प्रवेश दिया जाता है। शनिवार को आनंद विहार बस अड्डे पर बने जांच केंद्र के बाहर लगी कतार में सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं।
विज्ञापन
वहां मौजूद सिविल डिफेंस कर्मी भी लोगों पर नियमों का पालन कराने को लेकर सख्ती नहीं बरत रहे हैं। जांच केंद्र पर ड्यूटी में लगे एक कर्मचारी ने बताया कि कई बार लोगों को सही से कतार में लगाते हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही सब लापरवाही बरतने लगते हैं। वहां शाम तक 608 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इनमें पांच लोग पॉजिटिव मिले, जिन्हें आइसोलेशन केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन