{"_id":"5fd2ae33651ac57070441556","slug":"corona-s-third-wave-was-fatal-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में घातक रही कोरोना की तीसरी लहर, मिले सबसे ज्यादा संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में घातक रही कोरोना की तीसरी लहर, मिले सबसे ज्यादा संक्रमित
Fri, 11 Dec 2020 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Dec 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : pixabay
दिल्ली देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जो कोरोना की तीन-तीन लहर देख चुका है। तीसरी लहर का असर पहली दो लहर से ज्यादा भयावह रही। इस दौर में रोजाना मिलने वाले संक्रमित मरीज और मौतों में दोगुना से भी ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को मिली। विशेषज्ञ अभी चौथी लहर आने की आशंका से इंकार से नहीं कर रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को सर्तकता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 2 मार्च को राजधानी में पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिलने और 14 मार्च को आरएमएल अस्पताल में पहली मौत होने से लेकर अब तक सबसे ज्यादा असर नवंबर माह में दिखाई दिया है। नवंबर माह में दिल्ली के 1,82,010 लोगों को संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया। जबकि इसी महीने में सबसे ज्यादा 2698 लोगों को मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
जून और सिंतबर माह में संक्रमण की दो लहर देखने को मिली थी लेकिन उस दौरान रोजाना मरने वालों का आंकड़ा 100 तक भी नहीं पहुंचा था लेकिन तीसरी लहर आते आते यह गंभीर स्थिति बन गया। विशेषज्ञों की मानें तो संक्रमण की और भी लहर दिखाई दे सकती हैं।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर का कहना है कि कोरोना की लड़ाई अब टीका तक पहुंच चुकी है। भले ही आने वाले दिनों में टीका उपलब्ध होने की उम्मीद है लेकिन संक्रमण की चौथी लहर से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों को अभी से सतर्कता बरतनी होगी।
वहीं प्रोफेसर रिजो एम जॉन का कहना है कि दुनिया के ज्यादात्तर देशों में कोरोना वायरस की अगली लहर खतरनाक ही देखने को मिली है। अमेरिका, इटली, फ्रांस, ब्राजील इस वक्त दूसरी लहर देख रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होना जरूरी है। टीका आने के बाद भी चेहरे पर मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा सोशल डिस्टैसिंग सभी के लिए अनिवार्य है।
दिल्ली में पहली बार...
दिल्ली में पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला 2 मार्च को
दिल्ली में कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई 13 मार्च को
दिल्ली में पहली बार एक साथ छह कोरोना मरीजों को 29 मार्च को किया था स्वस्थ्य घोषित
दिल्ली में ऐसे बढ़ते गए कोरोना संक्रमित मरीज
संख्या कब से कब तक कुल दिन
एक हजार 2 मार्च से 11 अप्रैल 40
एक लाख 12 अप्रैल से 6 जुलाई 86
दो लाख 07 जुलाई से 9 सिंतबर 65
तीन लाख 10 सिंतबर से 8 अक्तूबर 29
चार लाख 9 अक्तूबर से तीन नवंबर 26
पांच लाख 04 नवंबर से 18 नवंबर 15
छह लाख 19 नवंबर से 10 दिसंबर 22
ऐसे बढ़ रही हैं कोरोना से मौतें
संख्या कब से कब तक कुल दिन
एक हजार 14 मार्च से 11 जून 58
दो हजार 12 से 19 जून 08
तीन हजार 20 जून से 4 जुलाई 15
चार हजार 05 जुलाई से 2 अगस्त 29
पांच हजार 03 अगस्त से 21 सिंतबर 50
छह हजार 22 सिंतबर से 18 अक्तूबर 27
सात हजार 19 अक्तूबर से 9 नवंबर 22
आठ हजार 10 से 19 नवंबर 10
नौ हजार 20 से 29 नवंबर 10
एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज- 11 नवंबर को 8593
एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज डिस्चॉर्ज- 20 नवंबर को 8775
एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें- 18 नवंबर को 131
---------
पहली लहर : 23 जून को आया था जब एक दिन में सबसे ज्यादा 3947 मरीज मिले और 68 लोगों की मौत हुई थी।
दूसरी लहर: 16 सिंतबर को मिला था जब एक दिन में सबसे ज्यादा 4473 मरीज मिले और 33 लोगों की मौत हुई थी।
तीसरी लहर: 07 नवंबर को मिला था जब एक दिन में संक्रमण दर 15 फीसदी पार हो चुकी थी। इस दिन 6953 संक्रमित मरीज मिले थे और 79 लोगों की मौत हुई थी।
----------
सबसे ज्यादा मरीज 1,82,010 नवंबर माह में मिले।
सबसे ज्यादा मौतें भी नवंबर माह में 2698 लोगों की मौत हुई।