फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona suspect patient who fled away from delhi LNJP hospital caught from sonipat

दिल्लीः एलएनजेपी अस्पताल से फरार हुआ कोरोना संदिग्ध सोनीपत से पकड़ा

Sat, 18 Apr 2020 04:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Apr 2020 04:08 PM IST
सार

- संपर्क में आए लोगों का पता किया जा रहा है
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया

विज्ञापन
corona suspect patient who fled away from delhi LNJP hospital caught from sonipat
एलएनजेपी अस्पताल - फोटो : सोशल नेटवर्क

विस्तार

दिल्ली के लोक नायक अस्पताल से फरार हुए 22 वर्षीय कोरोना संदिग्ध युवक को राय, सोनीपत हरियाणा से पकड़ लिया गया है। उसे शनिवार सुबह दिल्ली ले आया गया है। आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह फरारी के दौरान कितने लोगों के संपर्क में आया था।

विज्ञापन


वह दिल्ली से राय, सोनीपत कैसे पहुंचा था। मध्य जिला डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह अस्पताल से भागने के बाद कितने लोगों के संपर्क में आया था। आरोपी के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से थाना राय जिला सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला आरोपी लोक नायक अस्पताल में भर्ती था। वह अस्पताल के कोविड-19 केयर वार्ड नंबर-31 में भर्ती था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे कोरोना संदिग्ध होने पर 10 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी कोरोना रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।

संदिग्ध व्यक्ति मौका लगते ही 16 व 17 अप्रैल की रात अस्पताल के वार्ड से फरार हो गया था। इससे गृहमंत्रालय समेत दिल्ली पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए मध्य जिला डीसीपी की ओर से इसकी सूचना दिल्ली के सभी थानाध्यक्षों को दी गई।

साथ में पूरे देश में लुकआउट जारी करते हुए सभी राज्यों के एसएसपी को सूचना दी गई थी।  मध्य जिले के कम्युनिकेशन विभाग द्वारा एसएसपी सोनीपत व राय, सोनीपत थानाध्यक्ष को भी विशेष रूप से सूचना दी गई थी।

मध्य जिला डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने राय, सोनीपत पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ा है। आरोपी को शनिवार सुबह दिल्ली ले आया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि कितने लोगों के संपर्क में आया था।

आरोपी ने शुरूआती पूछताछ में बताया कि वह बहुत ज्यादा परेशान हो गया था, इस कारण वह अस्पताल से फरार हो गया था। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि लॉकडाउन के दौरान आरोपी राय, सोनीपत कैसे पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed