फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona positive patient escapes in dankaur health dept team searching

ग्रेटर नोएडा: स्वास्थ्य विभाग की टीम को चकमा देकर भाग गया कोरोना संक्रमित, तलाश जारी

Mon, 29 Jun 2020 01:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 29 Jun 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Corona positive patient escapes in dankaur health dept team searching
स्वास्थ्य विभाग को चकमा देकर फरार हो गया संक्रमित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में रविवार को तीन नए कोरोना मरीज मिले। वहीं, चीन की मोबाइल कंपनी में काम करने वाला कोरोना संक्रमित एक युवक स्वास्थ्य विभाग की टीम को चकमा देकर फरार हो गया। नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग की टीम लापता कोरोना संक्रमित की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले भी एक विश्वविद्यालय के क्वारंटीन सेंटर से लापता युवक का आज तक जिला प्रशासन सुराग नहीं लगा सका है। कस्बे की नई बस्ती निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं, दनकौर के कनरसा गांव में एक गर्भवती महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। 
विज्ञापन


9 माह की गर्भवती महिला और बुजुर्ग को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनके साथ ही दनकौर में टीचर कॉलोनी में किराए पर रहने वाला एक युवक भी संक्रमित पाया गया है, जो रिपोर्ट आने के बाद से फरार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत कर्मी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने स्वास्थ्य विभाग को फोन पर खुद को बदायूं का रहने वाला बताया था। कस्बे और देहात में पिछले 10 दिन में कोरोना मरीजों की संख्या 20 तक पहुंच गई है। पिछले 10 दिन से दनकौर कस्बे के बाजार और कई मोहल्ले पूरी तरह से सील हैं। लगातार कोरोना मरीजों के मिलने से लोगों में कोरोना के संक्रमण का भय बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed