{"_id":"5f4f4f4d9287104f1452e641","slug":"corona-patient-of-delhi-gets-lung-transplant-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के कोरोना मरीज का चेन्नई में हुआ फेफड़ों का प्रत्यारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के कोरोना मरीज का चेन्नई में हुआ फेफड़ों का प्रत्यारोपण
Wed, 02 Sep 2020 01:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:22 PM IST
सार
- देश में पहली बार कोविड मरीज का हुआ है प्रत्यारोपण
विज्ञापन
Lung
विस्तार
देश में पहली बार कोरोना संक्रमित मरीज के फेफड़ों का सफल प्रत्यारोपण हुआ है। दिल्ली निवासी 48 वर्षीय एक मरीज का चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में प्रत्यारोपण हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज के फाइब्रोसिस के चलते फेफड़े गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। बीते 8 जून को संक्रमित होने के बाद पता चला कि फेफड़ों का केवल एक छोटा सा हिस्सा काम कर रहा है। इसके चलते सांस फूलना, ऑक्सीजन लेने में दिक्कत इत्यादि कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। 20 जून को वेंटिलेटर पर जाने के बाद भी उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. के.आर. बालकृष्णन ने बताया कि शुरूआत में वे काफी दुविधा में थे। इस केस में काफी चुनौतियां तो थीं साथ ही कोविड संक्रमण होने के चलते भविष्य के प्रभावों से अनजान भी थे। हालांकि पूरी योजना के साथ जब ऑपरेशन किया गया तो मैराथन प्रयासों से कामयाबी मिली।
इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट एंड लंग ट्रांसप्लांट एंड मैकेनिकल सर्कुलर सपोर्ट के सह निदेशक डॉ सुरेश राव के अनुसार बीते 27 अगस्त को मरीज का प्रत्यारोपण किया गया है। फिलहाल हालत स्थिर बनी हुई है। मरीज को आईसीयू में निगरानी के लिए रखा है।