{"_id":"5f90b1168ebc3e9b96616624","slug":"corona-infected-woman-ran-away-from-aiims-and-reached-morena","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित महिला एम्स से भागकर मुरैना पहुंची, पति ने कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित महिला एम्स से भागकर मुरैना पहुंची, पति ने कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Thu, 22 Oct 2020 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 22 Oct 2020 03:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर कैलाश इलाके में रहने वाली एक महिला कोरोना संक्रमित होने के बावजूद एम्स से फरार होकर मध्यप्रदेश के मुरैना चली गई। महिला के जाने के बाद पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की शिकायत दी। लेकिन बयानों में विरोधाभास होने पर मामले से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कोरोना संक्रमित महिला पर कोरोना संबंधित सरकारी आदेश के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एम्स से मुरैना चली गई। माना जा रहा है इस दौरान वह कई लोगों के संपर्क में आई होगी। सख्ती से पूछताछ करने पर पति ने कहा कि पॉजिटिव होने के बाद पत्नी बिना बताए अस्पताल से घर चली गई थी।
विज्ञापन
पति ने कहा कि 18 अक्तूबर को पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसे लेकर वह एम्स गया था। वहां कोरोना की जांच हुई और 19 को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एम्स के कर्मियों ने उसे कोविड वार्ड में भर्ती होने को कहा लेकिन वह वहां से चली गई।
विज्ञापन
डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि महिला के पति को पता था कि वह एम्स से चली गई है। इसके बावजूद उसने गुमशुदगी की शिकायत दी। इस मामले की जांच की जा रही है। पति यहां एक होटल में साफ सफाई का काम करता है।