फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona infected patients numbers exceed 10 thousand in Delhi

दिल्ली : हर तीसरे दिन बढ़ रहे 1000 मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार पार

Tue, 19 May 2020 02:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 May 2020 02:36 AM IST
सार

-शुरुआत में 41 दिन में मिले थे लगभग 1000 संक्रमित
-2 मई के बाद से बढ़ना शुरू हुआ मरीजों का ग्राफ

विज्ञापन
Corona infected patients numbers exceed 10 thousand in Delhi
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में अब हर तीसरे दिन कोरोना वायरस के एक हजार संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। शुरुआत में एक हजार मरीज 41 दिन में मिले थे, लेकिन इसके बाद सात, छह और फिर तीन व दो दिन में एक हजार मरीज मिलने लगे, लेकिन अब एक बार फिर हर तीसरे दिन एक हजार मरीज मिल रहे हैं। दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार पार हो गया है।

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 10 लाख में से 507 कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि दिल्ली सरकार 10 लाख में से 7052 लोगों की जांच करा रही है। दिल्ली में फिलहाल कोरोना संक्रमण की दर 5 फीसदी है। वहीं, मृत्युदर 1.59 फीसदी दर्ज की गई है। इनके अलावा दिल्ली में मरीजों के स्वस्थ होने की रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर है। राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी दर 38 फीसदी के आसपास है, जबकि दिल्ली में यह 45 फीसदी है।
विज्ञापन

 

44 फीसदी दे चुके हैं कोरोना को मात

44 फीसदी संक्रमित कोरोना से लड़ाई जीत चुके हैं। दिल्ली में कुल संक्रमित 10,054 में से 4485 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कुछ सप्ताह पहले तक दिल्ली की रिकवरी दर 34 फीसदी थी, जो अब लगातार बढ़ रही है।

दिल्ली में 160 मौतें, दूसरे राज्यों की तुलना में बेहतर

दिल्ली में कोरोना से 160 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर इसी आंकड़े के आधार पर दूसरे राज्यों की तुलना करें तो दिल्ली बेहतर स्थिति में दिखाई देता है, लेकिन सच यह भी है कि अस्पतालों से पूरी जानकारी अभी भी सामने नहीं आई है, जिसके चलते दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति का सटीक आकलन फिलहाल नहीं किया जा सकता। दिल्ली में फिलहाल कोरोना वायरस से मृत्युदर 2 फीसदी से भी कम है, जबकि महाराष्ट्र में अब तक 1198, गुजरात में 659 और तमिलनाडु में 78 मरीजों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है।

विज्ञापन

दिल्ली में मरीजों की स्थिति

2 मार्च से 11 अप्रैल तक : पहले 1 हजार मरीज
12 से 19 अप्रैल : 1 से 2 हजार
20 से 27 अप्रैल : 2 से 3 हजार
28 अप्रैल से 2 मई : 3 से 4 हजार
3 से 5 मई : 4 से 5 हजार
6 से 8 मई : 5 से 6 हजार
9 से 11 मई : 6 से सात हजार
12 से 14 मई : 7 से 8 हजार
15 से 16 मई : 8 से 9 हजार
16 से 18 मई : 9 से 10 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed