फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona infected passenger gone missing from indira gandhi international airport

खतरा: कोरोना संक्रमित यात्री एयरपोर्ट से लापता, एसडीएम की शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fri, 07 Jan 2022 06:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Jan 2022 06:19 PM IST
सार

हवाई अड्डे पर तैनात प्रीत विहार के एसडीएम राजेंद्र कुमार की ओर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर यात्री की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
corona infected passenger gone missing from indira gandhi international airport
आईजीआई एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमित एक यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) से लापता हो गया है। विदेश से आने के बाद यात्री का हवाई अड्डे पर आरटीपीसीआर जांच की गई थी और उसे रिपोर्ट आने तक हवाई अड्डा पर रूकने का निर्देश दिया गया था। रिपोर्ट आने पर यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया। लेकिन तलाश करने पर वह गायब मिला। पुलिस ने एसडीएम की शिकायत पर मामला दर्ज कर यात्री की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


हवाई अड्डे पर तैनात प्रीत विहार के एसडीएम राजेंद्र कुमार की ओर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि 6 जनवरी की सुबह यूके से एक यात्री दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरा। विदेश से आने वाले यात्रियों की हवाई अड्डे पर कोरोना जांच की गई। लैब की ओर से आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में आरोपी यात्री के संक्रमित होने की बात सामने आई। इसके बाद जब यात्री को ढूंढा गया तो वह वहां से गायब मिला। 
विज्ञापन


जोखिम श्रेणी में शामिल देशों से आने वाले यात्रियों को तब तक एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया जाता, जब तक कि यात्री की कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं आ जाए। जिन यात्रियों की रिपोर्ट पाजिटिव आती है, उन्हें उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल भर्ती करवाया जाता है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी यात्री से जब जांच की गई थी, तभी उसे यह कहा गया था कि वह एयरपोर्ट से जांच के नतीजे आने तक नहीं जाएगा। पुलिस आरोपी यात्री का पता करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed