{"_id":"5ec1c32ec00200659f7f587f","slug":"corona-infected-19-people-dead-422-new-patients-found-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना से संक्रमित 19 लोगों की मौत, 422 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना से संक्रमित 19 लोगों की मौत, 422 नए मरीज मिले
Mon, 18 May 2020 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 May 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में लगातार चौथे दिन चार सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 24 घंटे में 422 नए मरीज मिले और 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 276 रोगियों को छुट्टी दी गई है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 9755 हो गई है और 148 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
हालांकि, दिल्ली सरकार का कहना है कि ये 19 मौतें कुछ समय पहले हुई थीं, लेकिन डेथ ऑडिट कमेटी से रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी घोषणा की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली के कोविड अस्पतालों में 1767, कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 143 और कोविड निगरानी केंद्र में 698 मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में सबसे ज्यादा 2142 कोरोना संक्रमित मरीज अपने घरों में उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन
इन मरीजों को एक फोन एप की सुविधा मिली है, जिसके बारे में सरकार ने जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं की है। दिल्ली में फिलहाल 1,35,791 सैंपल की जांच हो चुकी है और कंटेनमेंट जोन की संख्या 76 है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कुल संक्रमित 1767 में से 152 आईसीयू में हैं, जबकि 21 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।