फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona in Delhi: More than a thousand cases of corona every third day, Health Minister should say - the rate of infection is decreasing

Corona in Delhi: हर तीसरे दिन Covid-19 के हजार से ज्यादा मामले, स्वास्थ्य मंत्री बोले- घट रही संक्रमण की रफ्तार

Fri, 15 May 2020 06:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 15 May 2020 06:01 PM IST
सार

  • पिछले हफ्ते से ज्यादा समय से दिल्ली में रोजाना तीन से चार सौ मामले आए सामने
  • स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- प्रतिशत के लिहाज से घट रही कोरोना की रफ्तार
  • इसी बीच बाजार खोलने से स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंतित, कोरोना विस्फोट होने की आशंका

विज्ञापन
Corona in Delhi: More than a thousand cases of corona every third day, Health Minister should say - the rate of infection is decreasing
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI (File)

विस्तार

दिल्ली में औसतन हर दो से तीन दिन के बीच कोरोना के हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता का कारण बनी हुई है।

विज्ञापन


डॉक्टरों को चिंता है कि ऐसी स्थिति में बाजार खोलने से दिल्ली में कोरोना के मामलों में विस्फोट हो सकता है। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि राजधानी में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है और इसकी बढ़ने की रफ्तार लगातार कम हुई है।
विज्ञापन


तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि संख्या के लिहाज से कोरोना के मामले बढ़ते दिख रहे हैं, लेकिन अगर इसे प्रतिशत के लिहाज से देखें तो कोरोना के फैलने की दर पहले के मुकाबले काफी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कोरोना के फैलने की दर 20 फीसदी के लगभग थी जो पहले घटकर 12 हो गई और अब यह केवल पांच फीसदी के करीब रह गई है। इस तरह कोरोना के फैलने की गति में कमी आई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली के हॉटस्पॉट एरिया में भी लगातार कमी हो रही है। जिन एरिया में लंबे समय तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आता है उसे हॉटस्पॉट की लिस्ट से बाहर कर दिया जाता है।

एक समय इस लिस्ट में 100 स्थानों को हॉटस्पॉट बनाया जा चुका था, लेकिन अब इसमें काफी कमी आ गई है।

गर्मी बढ़ने से भी नहीं जाएगा कोरोना


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले हमारा अनुमान था कि गर्मी बढ़ने के साथ ही कोरोना के मामलों में कमी आएगी या मई-जून की गर्मी में यह खत्म हो जाएगा। लेकिन ब्राजील जैसे देशों में बहुत गर्मी पड़ रही है, इसके बाद भी वहां कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यही कारण है कि अब हमें कोरोना के खतरे के साथ जीने के बारे में सोचना होगा।

हो सकता है बड़ा खतरा

एम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर एस राजकुमार ने कहा कि ऐसे समय में जब कोरोना के सैकड़ों मामले रोज सामने आ रहे हैं, बाजार खोलने का फैसला बेहद गलत साबित हो सकता है।

इससे दिल्ली में कोरोना के मामलों में विस्फोट हो सकता है। यह तीसरे चरण में जाने का बड़ा कारण भी बन सकता है, इसलिए सरकार को कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाना चाहिए।


वहीं, बीएलके अस्पताल के डॉक्टर संदीप नायर ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले अभी भी जिस स्तर पर हैं, उनमें गंभीर लक्षण वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है।



सरकार कोई भी निर्णय लेती है, उसके पहले कई बातों को ध्यान में रखकर इस तरह का फैसला लेती है। उन्होंने कहा कि अगर बाजारों को खोलने के बाद भी लोग मुंह को ढककर रखने और सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के नियमों का पालन करते हैं तो इस स्थिति से निबटा जा सकता है।

पिछले दिनों में यह रही दिल्ली में कोरोना के फैलने की रफ्तार


शुक्रवार को कोरोना के 425 नए मामले सामने आए। गुरुवार को 472, बुधवार को 359, मंगलवार को 406, सोमवार को 310 और रविवार को 381 मामले सामने आए थे।

  • 15 मई-

कुल केस- 8895, कुल मौत- 123, कुल सक्रिय- 5254, कुल स्वस्थ- 3518

पिछले 24 घंटे में- केस- 425, स्वस्थ- 473,

  • 14 मई-

कुल केस- 8470, कुल मौत- 115, कुल सक्रिय- 5310, कुल स्वस्थ- 3045,

पिछले 24 घंटे में- केस- 472, स्वस्थ- 187,

  • 13 मई-

कुल केस- 7998, कुल मौत- 106, कुल सक्रिय- 5034, कुल स्वस्थ- 2858,

पिछले 24 घंटे में- केस- 359, मौत- 20, स्वस्थ- 346,

  • 12 मई-

कुल केस- 7639, कुल मौत- 86, कुल सक्रिय- 5041, कुल स्वस्थ- 2512,

पिछले 24 घंटे में- केस- 406, मौत- 13, स्वस्थ- 383,

  • 11 मई-

कुल केस- 7233, कुल मौत- 73, कुल सक्रिय- 5031, कुल स्वस्थ- 2129,

पिछले 24 घंटे में- केस- 310, स्वस्थ- 60,

  • 10 मई-

कुल केस- 6923, कुल मौत- 73, कुल सक्रिय- 4781, कुल स्वस्थ- 2069,

पिछले 24 घंटे में- केस- 381, मौत- 5, स्वस्थ- 49

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed