फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona in Delhi: Health Department canceled the holidays of health workers

Corona in Delhi : स्वास्थ्य विभाग ने रद्द की स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां

Sat, 08 Jan 2022 03:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Jan 2022 03:19 PM IST
सार

दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के अवकाश को रद्द करने का फैसला किया है। दिल्ली में कोरोना के संक्रमितों की संख्या में प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन
Corona in Delhi: Health Department canceled the holidays of health workers
दिल्ली में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। शुक्रवार को विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मातृत्व और चिकित्सा अवकाश को छोड़ बाकी सभी तरह की छुट्टियों को तत्काल रद्द किया जाता है। जो भी कर्मचारी अवकाश पर है उसे तत्काल ड्यूटी पर वापस लौटना चाहिए। 

विज्ञापन


राजधानी के अस्पतालों में लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या काफी कम हो गई है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तर खाली हैं लेकिन इलाज करने वाले डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ पूरी संख्या में मौजूद नहीं है। ऐसे में अगर अगले कुछ दिन में मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ती है तो एक बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन


विभाग ने सभी अस्पतालों के निदेशकों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी प्रकार की छुट्टी न दें। किसी भी चिकित्सा और गैर-चिकित्सा कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश और अन्य चिकित्सा अवकाश तत्काल प्रभाव से और ऐसे सभी अवकाश रद्द कर दें, यदि पहले से ही प्रदान किया गया है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पहले ही रद्द कर दी है और उन्हें स्टेशन नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed