फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›    Corona death rate in delhi decreased by 1.9 percent for the first time since April

दिल्ली में कोरोनाः अप्रैल के बाद पहली बार 1.9 प्रतिशत तक घटी मृत्युदर

Sat, 26 Sep 2020 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Sep 2020 04:48 AM IST
विज्ञापन
 Corona death rate in delhi decreased by 1.9 percent for the first time since April
corona in india - फोटो : पीटीआई

राजधानी में संक्रमण के मामले भले ही बढ़ रहे हों, लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों में कमी आ रही है। अब दैनिक संक्रमितों के मुकाबले कम लोगों की मौत हो रही है। इससे दिल्ली में कोरोना से मत्यु दर दो फीसदी से भी कम हो गई है। अप्रैल के बाद पहली बार यह दर इतनी कम हुई है। सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों और प्रत्येक वर्ग के सहयोग से मृत्यु दर को कम करने में सफलता मिली है। 

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस समय कुल संक्रमितों की संंख्या 260623 है। इनमें से 5123 लोगों की मौज हो चुकी है। लिहाजा,  राजधानी में कुल मृत्यु दर 1.9 फीसदी है। जून में संक्रमण के 67,800 मामले आए थे और 2,200 लोगों की मौत हुई थी। तब मृत्यु दर 3.2 फीसदी थी। इस माह अब तक  85,875 मामले आए हैं और 679 मौत हुई हैं। सितंबर में मृत्यु दर एक फीसदी से भी कम है। 
विज्ञापन


अपोलो अस्पताल के डॉक्टर यश गुलाटी बताते हैं कि रोजाना औसतन 35 लोगों की मौत हो रही है। यह आंकड़ा अगस्त के मुकाबले ज्यादा है, लेकिन दैनिक संक्रमितों के लिहाज से देखें तो यह संख्या काफी कम है। जून और जुलाई के दौरान 1500 मामले आने पर ही 80 लोगों की मौत हो रही थी। अब चार हजार केस आने पर 35 मौतेें हो रही है। इससे मृत्यु दर में कमी आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत्यु दर को शून्य पर लाने की कोशिश
दिल्ली सरकार की कोशिश है कि मौतों के आंकड़े को शून्य पर लाया जाए। पिछले माह सरकार ने मौतों के मूल्यांकन के लिए चार समितियों का गठन किया था। समितियों ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी। उसमें मौत की संख्या को कम करने के कई सुझाव दिए गए थे। सरकार ने उन्हें लागू किया। इसके तहत सभी अस्पतालों में समय पर गंभीर मरीजों की पहचान कर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया जा रहा है। साथ ही आईसीयू बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं। मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने वाले समय को भी कम किया गया है। इसके लिए वेटिंग एरिया में भी मरीज के इलाज के लिए इंतजाम किए गए। इससे कोविड अस्पतालों में होने वाले मौत में भी कमी आई है।

ऐसे कम हुई मृत्यु दर
महीना:               मामले:                  मौत:              मृत्यु दर
जून                    67800                2,200             3.2
जुलाई                 47900              1,160              2.5 
अगस्त               39,150                 751               2
सितंबर              85875                679                 0.8

नोट-आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं और 24 सितंबर तक के हैं। दर फीसदी में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed