फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona Cases in Delhi 509 cases were reported in Delhi

Corona Delhi : 509 नए केस आए सामने, 26.54 पहुंची संक्रमण दर, मेयर का दावा- निगम के 10 अस्पताल तैयार

Thu, 06 Apr 2023 03:14 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Apr 2023 03:14 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 424 मरीजों को छुट्टी दी गई। 47 आईसीयू और 34 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं दिल्ली की मेयर कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हिंदूराव अस्पताल पहुंचीं।

विज्ञापन
Corona Cases in Delhi 509 cases were reported in Delhi
कोरोना जांच - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

राजधानी दिल्ली में कोरोना से बुधवार को 509 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण दर 26.54 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 424 मरीजों को छुट्टी दी गई।

विज्ञापन

फिलहाल दिल्ली में कोरोना के 1174 एक्टिव केस हैं। इनमें से 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 47 आईसीयू में हैं। 34 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। सात मरीज वेंटिलेटर पर हैं। वहीं कोरोना से निपटने के लिए निगम के सभी अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने बुधवार को सिविक सेंटर में सभी अस्पतालों के प्रमुखों से समीक्षा बैठक करने के बाद ये जानकारी दी। इससे पहले कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वे हिंदूराव अस्पताल पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि वर्तमान में कोरोना स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। ऐसे में डरने की कोई भी बात नहीं है। निगम के सभी दस अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए अभी 3011 बेड मौजूद हैं। इनमें से 1477 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है। वहीं, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने बताया कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों की तरह निगम के अस्पताल कोरोना से लडने के लिए तैयार हैं। नेता सदन मुकेश गोयल ने लोगों से गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। समीक्षा बैठक में मेयर को अस्पतालों के चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए निगम के अस्पतालों के पास पर्याप्त संसाधन, उपकरण, ऑक्सीजन और दवाइयां हैं। इसके अलावा प्रत्येक अस्पताल में कोरोना संबंधी व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

मेयर ने कहा कि जितने भी निगम के अस्पताल हैं, सभी में कोरोना संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पतालों में दवाइयां, ऑक्सीजन आपूर्ति पूरी तरह से उपलब्ध है। इसके अलावा कोविड की जांच भी लगातार अस्पतालों में हो रही है। कोरोना के अभी जो मरीज आए हैं, उनमें मामूली लक्षण देखने हैं। मरीज 3 से 4 दिनों में लोग ठीक हो रहे हैं। ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है। एमसीडी के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 मार्च को इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की गई है। दिल्ली के लोगों से अपील है कि वह कोविड गाइडलाइंस का पालन करें। इस दौरान मेयर ने एमएस से डॉक्टर्स की संख्या, वेंटीलेटर, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन आपूर्ति आदि को लेकर रिपोर्ट ली। हिंदूराव अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में 258 डॉक्टर, 97 वेंटीलेटर और आठ आईसीयू बेड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed