{"_id":"54ba2535d9897f9054f469704568411f","slug":"cops-on-duty-slept-took-the-rifle-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर सोता रहा सिपाही, राइफल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर सोता रहा सिपाही, राइफल ले गए चोर
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 29 Mar 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर अड्डे के पास पिकेट पर रात में ड्यूटी के दौरान सिपाही सोता रहा और उसकी राइफल चोर ले गए। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्टिंग मंडी चौकी क्षेत्र के गांव अनूपशहर अड्डे पर बृहस्पतिवार रात सिपाही शिवप्रताप भाटी और एचसीपी सुखपाल की ड्यूटी थी। शुक्रवार तड़के पुलिस अफसरों को सूचना मिली कि सिपाही शिवप्रताप भाटी की राइफल गुम हो गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस अफसर चौकन्ने हो गए और उन्होंने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। सिपाही ने पूछताछ में बताया कि उसकी तबियत ठीक नहीं थी और वह पिकेट पर ही सो गया था।
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान पिकेट पर सोने और तबियत खराब होने की जानकारी न देने पर अफसरों ने सिपाही को फटकार लगाई। एसएसपी का आदेश मिलने पर आरोपी सिपाही पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।