{"_id":"f3f683d328c60d857676e6115e17b2d3","slug":"cops-arrest-for-exterminating-chaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमन को भगाने वाले चार पुलिसकर्मी अरेस्ट...!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमन को भगाने वाले चार पुलिसकर्मी अरेस्ट...!
अमर उजाला, गाजियाबाद/मसूरी
Updated Tue, 21 Jan 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
थाने की पुलिस ने अलीगढ़ के उन चारों पुलिसवालों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनकी अभिरक्षा से सोमवार शाम शाहिद उर्फ चमन भागा था। हालांकि मंगलवार को उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई।
फरार लुटेरे चमन का मंगलवार को भी सुराग नहीं लग सका। उसकी गिरफ्तारी केलिए पुलिस की दो टीमें बुलंदशहर और विजयनगर में दबिश दे रही हैं।
17 साल से जरायम की दुनिया में 100 से ज्यादा लूट करने वाला चमन अलीगढ़ पुलिस की कस्टडी से मसूरी में फरार हो गया था। अलीगढ़ पुलिस डबल मर्डर और डकैती के मामले में उसे और उसकेसाथी संजय वर्मा (बुलंदशहर) और अहमद हसन (अलीगढ़) को एक दिन की रिमांड पर लेकर गई थी। पुलिस रिमांड खत्म होने पर वापस डासना जेल छोड़ने आ रही थी।
मसूरी थाने में अलीगढ़ के एसआई श्याम सुंदर मिश्रा और तीन सिपाहियों विरेंद्र, सुनील और रामप्रवेश के खिलाफ लापरवाही की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एसओ मसूरी ने बताया कि एसआई और तीनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में थाने से ही चारों को जमानत दे दी गई। चमन की तलाश जारी है।