{"_id":"d62df92a48ae8ec08d12057db1be91cb","slug":"cop-beats-man-by-showing-his-uniform-power-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी का रौब दिखा सिपाही ने व्यक्ति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी का रौब दिखा सिपाही ने व्यक्ति को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 18 Feb 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना थाने में तैनात एक सिपाही ने बुधवार को वर्दी का रौब दिखाकर एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के सामने खूब पीटा। पीड़ित बीटा-टू स्थित पंप पर कार में सीएनजी लेने आया था।
विज्ञापन
आरोप है कार सवार दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और पहले सीएनजी लेने को लेकर पीड़ित व्यक्ति का एक सिपाही से विवाद हो गया। यह वाक्या पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। एसएसपी ने थाना प्रभारी को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
डेल्टा-टू निवासी कुंवरपाल कासना स्थित होंडा सीएल कंपनी में लाइन एसोसिएट के पद पर कार्यरत है। वह पत्नी के साथ दो बच्चों को स्कूल छोड़कर घर जा रहा था। रास्ते में सुबह करीब 8.15 बजे स्विफ्ट कार से बीटा-2 स्थित पंप पर सीएनजी लेने लाइन में लग गया।
विज्ञापन
इसी दौरान रांग साइड से ऑल्टो कार सवार दो पुलिसकर्मियों ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगा दी। पीड़ित के विरोध करने पर सिपाही मोबीन ने कुंवरपाल को वर्दी का रौब दिखाया। इस पर पीड़ित ने आला अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
सिपाही ने कुंवरपाल की पिटाई कर गालियां दी। वहां मौजूद लोगों और कार में सवार हेड कांस्टेबल सुरेश त्यागी ने सिपाही को पिटाई करने से रोका। पीड़ित के चेहरे पर चोट के निशान आए हैं। उसने पिटाई की शिकायत कासना पुलिस और आला अधिकारियों से की है।
सीसीटीवी में कैद हुआ मामला
सीएनजी पंप पर पिटाई की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने पंप से सीसीटीवी फुटेज लेकर कासना थाना प्रभारी अनिल प्रताप सिंह जांच कर रहे हैं। ऑल्टो कार हेड कांस्टेबल की बताई जा रही है।
हेड कांस्टेबल सुरेश त्यागी और कांस्टेबल मोबीन सुबह बीटा-2 स्थित पंप पर सीएनजी लेने गए थे। पिटाई की शिकायत मिली है। एसएसपी के निर्देश पर जांच के बाद रिपोर्ट एसएसपी को प्रेषित कर दी है।- अनिल प्रताप सिंह, थाना प्रभारी कासना