{"_id":"58c300234f1c1b8338dc439a","slug":"cook-food-death-of-child-gas-leakege-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय गैस लीक से झुलसे बच्चे ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय गैस लीक से झुलसे बच्चे ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 11 Mar 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली जारचा क्षेत्र के गांव बिसाहड़ा में खाना बनाते समय गैस लीक होने से परिवार के चार लोग झुलस गए थे। इसमें उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि गैस एजेंसी से मिला रेगुलेटर मानक के अनुरूप नहीं था। पीड़ित परिजनों ने गैस एजेंसी प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है।
सिराजुददीन बिसाहड़ा में परिवार के साथ रहता है। उनके पांच बेटे हैं। सिराजुददीन का आरोप है, कि उन्होने 28 फरवरी को मुस्तकीम की पत्नी हिना के नाम से गैस एजेंसी सादोपुर की झाल से सिलेंडर रेगुलेटर व पाइप खरीदी थी। 28 की शाम को खाना बनाने के लिए उसके बेटे आरिफ ने जैसे ही माचिस से चूल्हा जलाया तो चूल्हे के साथ ही पाइप व रेगुलेटर ने भी आग पकड़ ली।
कमरे में आग की लपटें उठने लगीं। कमरे में बैठे आरिफ व उसके दो बच्चे साहिल, अपसा व हुसैन आग की चपेट में आ गए। आरिफ चिल्लाता हुआ कमरे से बाहर निकला। बाहर बैठे लोगों ने सिलेंडर चूल्हे को कमरे से निकाल कर बाहर फेंका। बुरी तरह झुलसे चारों को दिल्ली अरबन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर 5 मार्च को इलाज के दौरान साहिल (6 वर्ष) की मौत हो गई। 7 मार्च को अपसा, हुसैन और आरिफ की छुटटी होने के बाद परिवार बिसाहड़ा गांव वापस लौटा। सिराजुददीन ने रेगुलेटर मानक के अनुसार न होने का आरोप लगाते हुए गैस एजेंसी के खिलाफ जारचा कोतवाली में शिकायत दी है।