{"_id":"6a6b5ba7ca9be776950c296b","slug":"convict-serving-life-sentence-arrested-had-gone-missing-in-2011-after-being-released-on-parole-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148270-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 5 साल से उम्रकैद का दोषी गिरफ्तार, पेरोल पर छूटने के बाद 2011 में हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 5 साल से उम्रकैद का दोषी गिरफ्तार, पेरोल पर छूटने के बाद 2011 में हुआ लापता
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने हत्या और फिरौती के लिए अपहरण के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक दोषी 48 वर्षीय नरेंद्र चौहान को 15 वर्ष से अधिक समय बाद गिरफ्तार किया है। ये 2011 में पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उसे 2002 में शालीमार बाग थाने में दर्ज हत्या, फिरौती के लिए अपहरण और आपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं के मामले में दोषी ठहराया गया था। अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने अप्रैल 2011 में चौहान को एक महीने की पेरोल दी थी, लेकिन पेरोल की अवधि समाप्त होने के बाद उसने जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया और तब से फरार चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक विशेष खुफिया सूचना पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के छपरौला गांव स्थित एक किराये के मकान में उसका पता लगाया और बुधवार को उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए चौहान लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था। वह गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों में रह रहा था। फरारी के दौरान वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना गुजारा करता था। पुलिस के अनुसार, यह मामला 10 वर्षीय एक बालक के अपहरण से जुड़ा है। आरोप है कि परिवार द्वारा 20 लाख रुपये की फिरौती नहीं देने पर बालक की हत्या कर दी गई थी। बाद में इस मामले में सभी आरोपियों को दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन