फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Conversion in ghaziabad

'नमाज नहीं पढ़ने पर होती थी मारपीट'

Tue, 26 Aug 2014 01:34 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
Conversion in ghaziabad

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में स्थित कूच विहार में पश्चिम बंगाल की युवती से झूठ बोलकर शादी और उसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी पति मोहम्मद उमरदराज की तलाश में पुलिस की दो टीमों ने सोमवार को दिल्ली के कई स्थानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामले में कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही आरोपी पति और परिवार की गिरफ्तारी हो सकती है। करीब डेढ़ साल पहले शादी के बाद बुलंदशहर के इस्लामाबाद निवासी उमरदराज ने महिला से निकाह कर जबरन धर्म परिवर्तन कराया था।
विज्ञापन


आरोप है कि नमाज पढ़ने का दबाव बनाते हुए उसके साथ मारपीट की जाती थी। करीब तीन माह पहले दोनों शहीदनगर में आकर रहने लगे। कुछ दिन पहले अपने परिजनों से मिलकर लौटी महिला जब शहीनगर पहुंची तो पति गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने काटा बवाल

Conversion in ghaziabad

देर रात मामला हिंदू संगठनों को पता चला तो उन्होंने जमकर हंगामा काटा था। इसके बाद पुलिस ने उमरदराज, पिता अनीस, मां व बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपी के दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसएचओ उपेंद्र यादव ने बताया कि दो टीमें उमरदराज की तलाश में दिल्ली में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी।

पुलिस की एफआईआर में उमरदराज और उसके परिवार पर महिला की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के भी आरोप लगे हैं। महिला ने यह भी शिकायत दी है कि नमाज पढ़ने के लिए जबरदस्ती के साथ उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed