फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Conversion case More than 60 religious videos found in phone of accused

धर्म परिवर्तन: फोन में 60 से अधिक धार्मिक Videos, पाक कनेक्शन की खोज; आगरा और यहां के मदरसों में जाता था आरोपी

Wed, 14 Jun 2023 11:48 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Jun 2023 11:48 AM IST
सार

रैन बसेरे में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस को तीन मदरसों के बैंक खातों में विदेशी फंडिंग के सबूत मिले हैं। पाकिस्तानी कनेक्शन के लिए मोबाइल की डिटेल खंगाली जा रही है। आरोपी के मोबाइल से 60 से अधिक धार्मिक वीडियो मिले हैं। आरोपी आगरा, भरतपुर व सीलमपुर के मदरसों में भी जाता था।

विज्ञापन
Conversion case More than 60 religious videos found in phone of accused
दिल्ली धर्मांतरण मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-6 के चांदनी महल इलाके के रैन बसेरे में धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी मोहम्मद कलीम आगरा, भरतपुर और सीलमपुर के मदरसों में भी हर सप्ताह जाकर रहता था। आरोपी ने पुलिस को अपने तीन बैंक खातों की जानकारी दी है। तीनों खाते इन मदरसों के ही हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में विदेशी फंडिंग के सबूत भी मिले हैं। 
विज्ञापन


अब चांदनी महल थाना पुलिस कलीम को फिर से बृहस्पतिवार को पुलिस पर लेगी। मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने व्यक्तिगत बैंक खाते की जानकारी नहीं दी है। ऐसे में पुलिस उसके निजी बैंक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को दिल्ली व यूपी का गलत पता दिया था। अब आरोपी ने बाराबंकी का पता दिया है। चांदनी महल थाने की एक टीम मंगलवार को बाराबंकी रवाना की गई है। कलीम ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया है। ऐसे में उसे फिर से रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी के मोबाइल को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल में 60 धार्मिक वीडियो मिले हैं। फोरेंसिक जांच के बाद पता लगेगा कि कोई वीडियो पाकिस्तान में तो नहीं बनी है। साथ ही, पुलिस एक वर्ष की कॉल डिटेल खंगालकर ये रही है कि कहीं आरोपी पाकिस्तान व खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में तो नहीं था।

बीटेक करने पर भी संदेह

कलीम ने बताया कि उसने नोएडा स्थित प्रियदशर्नी कॉलेज से बीटेक किया है, लेकिन पुलिस अधिकारियों को इस पर संदेह है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की एक टीम कॉलेज से संपर्क कर उसकी पढ़ाई का पता कर रही है।

संदीप की शिकायत पर गिरफ्तार किया
पुलिस के अनुसार, तुर्कमान गेट स्थित रैन बसेरे में केयर टेकर की नौकरी करने वाले संदीप सागर की शिकायत पर कलीम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सरकारी नौकरी और एक लाख रुपये का लालच देकर संदीप का धर्म परिवर्तन करवा रहा था।

धर्म परिवर्तन करवाने से पहले उसे धर्म विशेष से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए थे। वहीं, संदीप के अलावा अभी कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है। पुलिस टीमें इलाके में लोगों व रैन बसेरे में पूछताछ कर ये पता करने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कितने लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed