{"_id":"58e0c0254f1c1b483e5b3eeb","slug":"controversy-on-uni-tech-builder-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में यूनिटेक बिल्डर के कई प्रोजेक्ट पर चल रहा विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में यूनिटेक बिल्डर के कई प्रोजेक्ट पर चल रहा विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 02 Apr 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
बिल्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में यूनिटेक बिल्डर के कई प्रोजेक्ट हैं। इसमें से अधिकतर में विवाद की स्थिति है। इस बिल्डर के खिलाफ निवेशकों द्वारा कई बार गुरुग्राम की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
अब उसके एमडी की गिरफ्तारी के बाद निवेशकों को उम्मीद बंधी है कि हो सकता है कि उनका डूबा पैसा निकल आएगा। गुरुग्राम के सेक्टर-70 में यूनिटेक के रिहायशी प्रोजेक्ट में निवेश करने वालों का कहना है कि छह साल पहले बिल्डर ने इस प्रोजेक्ट को लांच किया था।
विज्ञापन
इसके द्वारा उसने निवेशकों से 362 करोड़ रुपये उगाहे थे, मगर इस प्रोजेक्ट के नाम पर एक भी ईंट बिल्डर ने नहीं रखी है। यूनिटेक के सेक्टर-70 स्थित एंथिया फ्लोर्स प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले विवेक त्यागी ने बताया कि पिछले छह वर्षों से गुरुग्राम के 5,732 निवेशक इस बिल्डर की ठगी के शिकार हैं।
विज्ञापन
त्यागी ने बताया कि उन्हीं के प्रोजेक्ट में एमडी की गिरफ्तारी हुई है। अब संभावना है कि बिल्डर द्वारा ठगे गए लोगों को न्याय मिलेगा। यूनिटेक के एक अन्य प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले सतीश कुमार का कहना है कि लोगों ने अपनी जीवन भर भी गाढ़ी कमाई को बिल्डर के हवाले कर दिया।
मगर बदले में घर तो नहीं मिला, दर-दर की ठोकर खाने को जरूर मिली। मगर अब लगता है कि इस सख्ती के बाद उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। बिल्डरों की धोखाधड़ी के खिलाफ कई वर्षों से आवाज उठाने वाले संजय शर्मा का कहना है कि गुरुग्राम में यूनिटेक के तकरीबन सभी प्रोजेक्ट में विवाद है।
उन्होंने बताया कि उसकी मुख्य रिहायशी परियोजनाओं में एंथिया फ्लोर्स के अलावा क्रेस्ट व्यू, एस्पेस प्रीमियर, एक्सक्विजिट, निवार्णा प्लॉट्स, रेजिडेंसेज, यूनिवर्ल्ड रिसोर्ट्स विला, सनब्रीज, दी विलोज प्लॉट्स, साउथ पार्क, विस्ताज और द स्प्रूस हैं। इसमें अभी भी सैकड़ों लोगों को पजेशन और इसके पूरा होने का इंतजार है।