हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान देने वाले सांसद नरेश अग्रवाल को मिली धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा हिंदू देवताओं को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान ने बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया। बयान के बाद भाजपा जनता पार्टी युवा मोर्चा के कायकर्ताओं ने धमकाना शुरू कर दिया।
सांसद की ओर से दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को शिकायत भेजी गई। शिकायत में कहा गया है कि कुछ लोगों ने फोन कर सांसद को धमकाया गया। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हालांकि बृहस्पतिवार शाम तक इस बाबत कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया था। भाजपा युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था।
सांसद के कार्यालय में फोन किया और सांसद को धमकाया
नई दिल्ली केएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद नरेश अग्रवाल छह, तुगलक लेन में रहते हैं। उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर बुधवार को कोई कथित विवादित बयान दिया था।
इस बयान के बाद भाजपा जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सांसद के निजी सचिव अरूण सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को बृहस्पतिवार सुबह मेल भेजकर शिकायत दी।
इस शिकायत में कहा गया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह सांसद के कार्यालय में फोन किया और सांसद को धमकाया। शिकायत में आगे कहा गया है कि कुछ प्रतिष्ठित मीडिया समूह से सूचना मिली है कि भाजपा जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सांसद के आवास पर प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस आयुक्त को शिकायत के बाद सांसद नरेश अग्रवाल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। आवास के मुख्य आवास पर चारों तरफ बेरीकेग्ड्सि कर दी गई थी। काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे।
नई दिल्ली जिले केएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद के आवास पर बृहस्पतिवार को दिनभर सुरक्षा रही। अगले कुछ दिन तक कुछ पुलिसकर्मी उनके आवास के सामने सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सांसद की शिकायत पर तुगलक रोड पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भाजपाइयों ने नरेश अग्रवाल के बंगले पर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोती
भाजपा नेताओं के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी सपा सांसद नरेश अग्रवाल का विरोध करना आरंभ कर दिया है। मोर्चा के कुछ पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार की सुबह तुगलक लेन स्थित नरेश अग्रवाल के बंगले की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। इस दौरान हिन्दू समुदाय के पक्ष में नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने उनको कुछ ही पल में हिरासत में ले लिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी रोहित चहल की अगुवाई में कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर नरेश अग्रवाल के घर के बाहर एक कार से पहुंचे। उन्होंने कार से उतरते ही नरेश अग्रवाल के नाम वाल प्लेट पर कालिख पोत दी।
इसके बाद उन्होंने नारेबाजी आरंभ कर दी। उनके बंगले के पास ही तैनात पुलिसकर्मी तत्काल उन्हें पकडने के लिए आए गए और वे युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को काबू करके पुलिस बस से तुगलक रोड थाने ले आए, जहां कई घंटे तक उन्हें हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया।
वह नरेश अग्रवाल की देवी देवताओं के संबंध में टिप्पणी का विरोध कर रहे थे। नरेश अग्रवाल ने बुधवार को राज्यसभा में किसी मसले पर बात रखते हुए देवी देवताओं के संबंध में भी टिप्पणी की थी।