फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   continue fourth day the air quality of ghaziabad noida and faridabad extremely poor recorded

गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद की वायु गुणवत्ता लगातार चौथे दिन ‘अत्यंत खराब’

Thu, 18 Feb 2021 10:19 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Feb 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
continue fourth day the air quality of ghaziabad noida and faridabad extremely poor recorded
वायु प्रदूषण - फोटो : ANI

दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में गुरुवार को लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि गुरुग्राम की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया और यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा तैयार किए जाने वाले वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के मुताबिक दिल्ली से सटे सभी पांचों शहरों में पीएम-2.5 और पीएम10 प्रदूषक का स्तर भी बना हुआ है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता 'अच्छी', 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'अत्यंत खराब' और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीसीबी के ऐप ‘समीर’ के मुताबिक गुरुवार शाम चार बजे समाप्त हुए 24 घंटे का औसत एक्यूआई गाजियाबाद में 325, नोएडा में 315, ग्रेटर नोएडा में 336, फरीदाबाद में 307 और गुरुग्राम में 296 दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को गाजियाबाद में एक्यूआई 328 दर्ज किया गया था जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में एक्यूआई क्रमश: 322, 337, 307 और 316 दर्ज किया गया था।


मंगलवार को गाजियाबाद में 356 एक्यूआई दर्ज किया जबकि नोएडा में 335, ग्रेटर नोएडा में 375, फरीदाबाद में 310 और गुरुग्राम में 302 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed