फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Contest between Satya Sharma and Satpal for the post of MCD Standing Committee Chairperson

Delhi NCR News: एमसीडी स्थायी समिति के अध्यक्ष पद पर सत्या शर्मा और सतपाल के बीच मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
एमसीडी स्थायी समिति के अध्यक्ष पद पर सत्या शर्मा और सतपाल के बीच मुकाबला
विज्ञापन

भाजपा आज करेगी उम्मीदवारों का ऐलान, आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी की सबसे ताकतवर मानी जाने वाली स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल कराएगी। हालांकि सोमवार देर रात तक पार्टी ने दोनों पदों के लिए अधिकृत उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नाम लगभग तय हो चुके हैं और मंगलवार दोपहर तक उनकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
भाजपा के भीतर सबसे ज्यादा चर्चा अध्यक्ष पद को लेकर है। सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा अध्यक्ष सत्या शर्मा और वरिष्ठ पार्षद सतपाल अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। सतपाल अध्यक्ष बनने के लिए सक्रिय रूप से दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन पार्टी के भीतर सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन का समीकरण उनके सामने बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, भाजपा पहले ही जय भगवान यादव को एमसीडी में नेता सदन की जिम्मेदारी दे चुकी है और यादव व सतपाल ओबीसी वर्ग से आते हैं, इसलिए पार्टी एक ही वर्ग को दो प्रमुख पद देने से बचना चाहती है। यही कारण है कि अध्यक्ष पद के लिए सत्या शर्मा का पलड़ा फिलहाल भारी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यदि सत्या शर्मा को दोबारा अध्यक्ष बनाया जाता है तो उपाध्यक्ष पद के लिए नए चेहरे को मौका मिल सकता है। इस पद के लिए भी पार्टी के भीतर मंथन जारी है और अंतिम फैसला केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद लिया जाएगा। हालांकि इस पद के लिए सतपाल के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। स्थायी समिति में भाजपा के 12 सदस्यों में सत्या शर्मा और सतपाल सबसे अनुभवी पार्षद हैं। समिति के कई सदस्य हाल ही में दूसरे दलों से भाजपा में आए हैं, जबकि कुछ पहली बार समिति में पहुंचे हैं। ऐसे में पार्टी इतनी प्रभावशाली समिति की कमान किसी नए या कम अनुभवी सदस्य को सौंपने के पक्ष में नहीं दिख रही है। हालांकि अंतिम फैसला मंगलवार को नामांकन के साथ ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed