{"_id":"5c56b8c4bdec22738963515d","slug":"construction-of-tire-breaker-in-sector-50-completed-will-be-open-from-monday-u-turn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : सेक्टर-50 में टायर ब्रेकर का निर्माण कार्य पूरा, सोमवार से खुलेगा यू-टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : सेक्टर-50 में टायर ब्रेकर का निर्माण कार्य पूरा, सोमवार से खुलेगा यू-टर्न
Sun, 03 Feb 2019 03:46 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला,नई दिल्ली
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 03 Feb 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड से कूड़ा डालकर वापस आती कूड़ा गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रांग साइड चलने वाले वाहनों को रोकने के लिए सेक्टर-50 मार्केट के पास बने यू-टर्न पर टायर ब्रेकर लगाए दिए गए हैं। टायर ब्रेकर निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सोमवार से आम लोगों के लिए यूटर्न को खोल दिया जाएगा। टायर ब्रेकर कंपनी प्रयोग के तौर पर इसे निशुल्क लगा रही है। इससे पहले रांग साइड से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए सेक्टर-77 में टायर किलर लगाए गए थे।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने नोएडा के गोलचक्कर और कट को बंद करके जाम से बचाने के लिए यू-टर्न का तरीका निकाला था। मगर वाहन चालकों ने यू-टर्न पर भी रांग साइड चलना शुरू कर दिया। जिससे जाम की समस्या बढ़ गई। इसके बाद सेक्टर-77 में टायर किलर लगाया गया। जो प्रयोग सफल साबित नहीं हुआ। अब प्राधिकरण ने टायर किलर के बजाय टायर ब्रेकर लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
टायर ब्रेकर को सेक्टर-50 यू टर्न पर लगाया गया है और इस बार सड़क की खुदाई कर पक्की तरह से निर्माण सामग्री से मजबूती से लगाया गया है। टायर ब्रेकर को लगाने वाली जेएमवी टेक्नोलॉजी कंपनी के अधिकारी अंतरिक्ष बताते हैं कि यहां पर केवल टायर की जगह वाले ही ब्रेकर डाउन होंगे।
विज्ञापन
बाकी के ब्रेकर खड़े रहेंगे। इससे लग्जरी कार के क्लीरियेंस को ध्यान में रखते हुए 90 से 95 एमएम तक ऊंचाई रखी गई है। इसमें टायर पंचर भी नहीं होंगे और रांग साइड भी लोग नहीं जा पाएंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल और जम्मू में टायर ब्रेकर लगाने का प्रयोग सफल साबित हुआ है।
ट्रायल के आधार पर एक कंपनी से टायर ब्रेकर लगवाए जा रहे हैं। ट्रायल सफल हुए तो प्राधिकरण की ओर से टेंडर जारी किया जाएगा। जो भी कंपनी इस तरह के ब्रेकर सस्ते में लगाएगी उसी को टेंडर मिलेगा। पूरा कार्य पारदर्शिता से कराया जाएगा।- राजीव त्यागी, जीएम प्रोजैक्ट नोएडा प्राधिकरण