फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Pollution: Arvind Kejriwal Bans Construction Activities in Delhi, Construction Workers to Get Rs 5000

Delhi Air Pollution: दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक, मजदूरों को 5000 रुपये देगी केजरीवाल सरकार

Wed, 02 Nov 2022 01:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Nov 2022 01:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण को देखते हुए पूरी दिल्ली में निर्माण गतिविधियों को रोक दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि मैंने श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया को इस अवधि के दौरान हर निर्माण श्रमिक को वित्तीय सहायता के रूप में 5000 रुपये प्रति माह देने का निर्देश दिया है

विज्ञापन
Delhi Pollution: Arvind Kejriwal Bans Construction Activities in Delhi, Construction Workers to Get Rs 5000
अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण को देखते हुए पूरी दिल्ली में निर्माण गतिविधियों को रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि मैंने श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया को इस अवधि के दौरान हर निर्माण श्रमिक को वित्तीय सहायता के रूप में 5000 रुपये प्रति माह देने का निर्देश दिया है, मजूरों को यह राशि तब तक मिलेगी जब तक निर्माण गतिविधियों की अनुमति नहीं मिल जाती है।
विज्ञापन


पराली का धुआं और प्रदूषण घोंट रहा दम
दिल्ली-एनसीआर में पराली का धुआं और स्थानीय प्रदूषण लोगों का दम घोंट रहा है। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, पराली जलाने से उठना वाला धुआं और स्थानीय स्तर पर होने वाला प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर में हवा के खतरनाक होने का कारण साबित हुआ है। सतही हवा अपने साथ पराली का धुआं भी दिल्ली-एनसीआर लेकर पहुंच रही है, जिससे प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी दर्ज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सफर के मुताबिक, 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 58 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज हुई है। पीएम 10 का स्तर 427 व पीएम 2.5 का स्तर 249 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। रोक के बावजूद पंजाब में 1842, हरियाणा में 88, उत्तर प्रदेश में नौ, दिल्ली में एक, मध्यप्रदेश में 142 और राजस्थान में 27 जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड हुई हैं। इससे एक दिन पहले पंजाब में 2131 और हरियाणा में 70 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं।


दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों की आबोहवा का हाल आज भी बेहाल है SAFAR India air quality service के मुताबिक, आज 2 नवंबर की सुबह 7 बजे के करीब राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 373 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। हालांकि, ये बीते दिन की तुलना में थोड़ा बेहतर है। दिल्ली में बीते दिन यानी मंगलवार सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक, 385 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed