फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   constitution in danger from bjp says kejriwal

भाजपा से संविधान को खतरा, पश्चिमी लोकसभा के पदाधिकारियों की बैठक में बोले मुख्यमंत्री केजरीवाल

Thu, 17 Jan 2019 05:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Jan 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
constitution in danger from bjp says kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि फिलहाल देश का संविधान खतरे में हैं। प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अगले 50 साल तक अपना शासन जारी रखना चाहते हैं। केजरीवाल का आरोप है कि इससे साफ तौर पर कहा जा सकता है कि उनकी मंशा संविधान बदल देने की है। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया खत्म करके देश में लोकतंत्र की हत्या कर दी जाएगी।     

विज्ञापन

  
मुख्यमंत्री सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा के आम आदमी पार्टी (आप) पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। इसमें लोकसभा के सभी विधायक, निगम पार्षद, लोकसभा एवं जिला अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।    
विज्ञापन

  
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय नागरिक होने के नाते सबका फर्ज है कि देश का संविधान को बचाने के लिए अपना जी-जान लगा दी जाए। अपने अपने हिस्से की जिम्मेदारी सबको निभानी है। इसके लिए हर दिल्लीवासी के घर-घर जाकर भाजपा के षड्यंत्र को बताना है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि राज्यसभा में विरोधी दल के सांसद भी औपचारिक बातचीत में कहते हैं कि दिल्ली सरकार बेहतर काम कर रही है। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में हुए कामों को काबिले तारीफ बताया जाता है। सस्ती बिजली, मुफ्त पानी की चर्चा भी हर तरफ होती है। इससे साबित होता है कि आप दिल्ली वालों की उम्मीदों पर 100 फीसदी खरा उतरी है।       


दूसरी तरफ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने एक बार फिर दोहराया कि दिल्ली में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। दिल्ली वालों को भाजपा की तानाशाही से आप ही बचा सकती है। ईमानदार सांसद ही संसद में दिल्लीवालों के मसले उठा सकेंगे। इसके लिए 2019 में सभी सीटों पर आप को जिताना है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed