फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Constable made the mortgage by drinker.

शराबी ने हंगामा कर हवलदार को कमरे में बनाया बंधक

Mon, 28 Sep 2015 09:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Sep 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
Constable made the mortgage by drinker.

पीसीआर वैन में तैनात दिल्ली पुलिस के हवलदार को झगड़े की कॉल पर जाना भारी पड़ गया। आरोपी ने हवलदार को कई घंटों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा। हौजखास थाना पुलिस ने हवलदार को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार शाम करीब 5.30 बजे सूचना मिली थी कि हौजखास के शाहपुरजाट में एक व्यक्ति शराब पीकर झगड़ा कर रहा है। सूचना मिलते ही पीसीआर वैन मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पीसीआर वैन में तैनात हवलदार धर्मसिंह पीसीआर वैन से उतरकर आरोपी हरीचंद पंवार (41) के पास गया। वह शराब पीकर अपने चाचा के साथ झगड़ा कर रहा था। हवलदार ने हरीचंद को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में कई घंटे बनाया बंधक

Constable made the mortgage by drinker.

जब हवलदार आरोपी को समझा रहा था तभी आरोपी ने हवलदार को कमरे में बंद कर लिया। आरोपी हवलदार से कहने लगा कि जब तक वह कॉल करने वाले का नाम नहीं बताएगा तब तक वह उसे जाने नहीं देगा।

काफी देर तक आरोपी ने कमरा नहीं खोला तो हवलदार ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद हौजखास थानाध्यक्ष सतेंद्र सांगवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हवलदार को आरोपी के चुंगल से मुक्त कराया।

हौजखास थाना पुलिस ने आरोपी हरीचंद के खिलाफ रोकने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि जमानती धाराएं होने के कारण उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed