{"_id":"6696a75f3399e0477904fb02","slug":"constable-deployed-for-security-of-evms-in-municipality-office-in-ghaziabad-shot-himself-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: आरक्षी ने खुद को मारी गोली, दो साल पहले महिला से था संबंध; अब दूसरे शख्स के संग कर रही थी ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: आरक्षी ने खुद को मारी गोली, दो साल पहले महिला से था संबंध; अब दूसरे शख्स के संग कर रही थी ब्लैकमेल
Tue, 16 Jul 2024 10:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:31 PM IST
सार
गाजियाबाद में नगर पालिका कार्यालय में स्थित ईवीएम की सुरक्षा में तैनात एक आरक्षी ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि आरक्षी को ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसी चलते उसने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
आरक्षी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादनगर में करीब आठ बजे नगर पालिका कार्यालय में स्थित ईवीएम की सुरक्षा में तैनात 2018 बैच के एक आरक्षी पम्मी पुत्र प्रवीन ने सरकारी शस्त्र से खुद को गोली मार ली। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस एवं अधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में आरक्षी द्वारा घटना से पहले बनाया गया एक वीडियो मिला है।
विज्ञापन
वीडियो बताया गया है कि आरक्षी के गांव की रहने वाली एक महिला से करीब दो वर्ष पहले आरक्षी का संबंध था। अब महिला, एक अन्य व्यक्ति और एक महिला मित्र आरक्षी को झूठे मुकदमे फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहे थे। साथ ही अन्य चीजों को लेकर धमकी दी जा रही थी। इन सभी से आहत होकर आरक्षी द्वारा यह घटना की गई। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा तत्काल ही अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस का कहना है कि सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।
विज्ञापन