{"_id":"5d8ab21b8ebc3e016a181c87","slug":"constable-charged-with-extortion-and-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार पर उगाही और बदसलूकी करने का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार पर उगाही और बदसलूकी करने का आरोप, मामला दर्ज
Wed, 25 Sep 2019 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2019 05:47 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : दिल्ली पुलिस वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में एक महिला ने एक हवलदार पर घर में घुसकर धमकी देकर उगाही और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी हवलदार वहां से भागने लगा।
विज्ञापन
लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हवलदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर ए कॉन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महिला पश्चिम विहार इलाके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि शनिवार को उसके घर गोवर्धन नाम का हवलदार आया था। जिसने बताया कि आपके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है।
विज्ञापन
जब पीड़िता ने वारंट दिखाने के लिए के लिए कहा तो हवलदार अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा और एक कागज दिखाने के बाद छीन लिया। महिला ने आरोपी से पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा तो वह हाथापाई करने लगा। जिससे महिला को चोट लगी।
महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही हवलदार वहां से भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जबकि हवलदार को थाने ले गई।