नंबर प्लेट के लिए रोकने पर हवलदार की पिटाई: खुद को बताया इलाके का चौधरी, पिता और भाई को बुलाकर पीटा
बाइक पर सवार अरमान ने फोन कर अपने पिता और भाई को बुला लिया। चारों ने मिलकर अजय की पिटाई कर दी और वर्दी फाड़ दी। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में गलत दिशा से आ रहे बाइक सवारों को रोकना एक यातायात पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। बाइक सवार युवक ने फोन कर अपने पिता और भाई को मौके पर बुला लिया। फिर सभी ने पुलिसकर्मी से हाथापाई की और वर्दी भी फाड़ दी। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित पुलिसकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की पहचान कर रही है। पीड़ित अजय कुमार दिल्ली यातायात पुलिस में बतौर हवलदार कार्यरत है। उसकी तैनाती नंद नगरी सर्कल में है। शुक्रवार को वह नंद नगरी के गगन सिनेमा लालबत्ती पर तैनात थे। रात आठ बजे वहां जाम लगा हुआ था। वह वहां जाम खुलवा रहे थे।
तभी गलत दिशा से एक बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं था। उसपर चौधरी लिखा हुआ था। अजय ने उनको रोका और गलत दिशा और नंबर प्लेट के बारे में पूछा। युवकों ने खुद को मंडोली इलाके का चौधरी बताया और कहासुनी करने लगा।
बाइक पर सवार अरमान ने फोन कर अपने पिता और भाई को बुला लिया। चारों ने मिलकर अजय की पिटाई कर दी और वर्दी फाड़ दी। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है।