{"_id":"6d556c94f377258c903299cc234d4c90","slug":"conspiracy-revealed-by-railway-driver-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े हादसे की साजिश, एक ड्राइवर ने खोल दी पोल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े हादसे की साजिश, एक ड्राइवर ने खोल दी पोल!
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 03 Dec 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम एक्सप्रेस में मंगलवार को हुई पत्थरबाजी के मामले में आरपीएफ अभी तक किसी का सुराग नहीं लगा पाई कि अब रेलवे पटरी पर शरारती तत्वों द्वारा गिट्टी रखने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
ट्रेन चालक ने इस बारे में न्यू टाउन रेलवे के स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ को जानकारी दी। जानकारी के मिलने पर स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची। पटरी पर पत्थर किसने रखे कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से त्रिवेंद्रम राजधानी निकली। ट्रेन जब ओल्ड और न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तो चालक ने पटरी पर गिट्टी रखी देखी। चालक ने ट्रेन रोके बगैर इस बारे में न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर रेल अधिकारी व सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए लेकिन उन्हें मौके पर कुछ नहीं मिला। आरपीएफ थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि रेलवे किनारे कॉलोनियां बसी हुई हैं।
कॉलोनी के बच्चे रेलवे लाइन किनारे खेलते हैं। हो सकता है कि बच्चों ने इस तरह की हरकत की हो। कॉलोनी में जाकर बच्चे और उनके अभिभावकों को समझाया जाएगा।