फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   conspiracy against kejriwal to protect sheila dixit

'शीला दीक्षित को बचाने के लिए केजरीवाल को फंसाने का षड्यंत्र'

Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 conspiracy against kejriwal to protect sheila dixit
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने एसीबी की नीयत पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टैंकर घोटाले में एसीबी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को बचाने और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का षड्य़ंत्र रच रही है। 

विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि टैंकर घोटाले के संबंध में एसीबी ने उनकी शिकायत को आज तक सही ढंग से नहीं पढ़ा है। इसी कारण एसीबी ने उनसे वही जानकारी एक पत्र लिखकर मांगी है जो वह लिखित और मौखिक तौर पर एसीबी को दे चुके हैं।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने एसीबी के सहायक आयुक्त महेंद्रपाल सिंह के जानकारी मांगने संबंधी पत्र का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आपने पत्र में जो जानकारी मांगी है वह 4 जुलाई को पूरे विस्तार से आपके कार्यालय में दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर घोटाले में एसीबी के पत्र का दिया जवाब

 conspiracy against kejriwal to protect sheila dixit
कप‌िल म‌िश्रा

उस दिन आपने एवं आपके सहयोगियों ने एक शिकायतकर्ता के साथ आरोपी की तरह चारों तरफ से घेर कर कई घंटे तक पूछताछ की थी। उस दिन आपके सवालों का मौखिक और लिखित में जवाब दिया था। 

उस दिन मैंने आपसे पूछा था कि आखिर इस मामले की प्रमुख आरोपी शीला दीक्षित के बारे में न पूछकर आप बार-बार अरविंद केजरीवाल का नाम क्यों मुझसे सुनना चाहते हो। 

उन्होंने कहा कि उस दिन भी मैंने आशंका जताई थी कि आप शीला दीक्षित को बचाना चाहते हैं। इसी कारण आपने आज तक शीला दीक्षित से आरोपियों की तरह पूछताछ करने की हिम्मत नहीं दिखाई है। आप डरिये मत, अगर ऐसी कोई बात है तो हमें बताइए। अब तक आप ये समझ ही चुके होंगे कि हम भ्रष्टाचारियों और अपराधियों से डरते नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed