फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Connecting youth with the cooperative sector is the need of the hour: Gautam Kumar Dak

युवाओं को सहकारिता क्षेत्र से जोड़ना समय की मांग : गौतम कुमार दक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री नई दिल्ली में को-ऑप 2025 में हुए शामिल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञान भवन में सोमवार से शुरू हुए को-ऑप कुंभ-2025 में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई। इस मौके पर राजस्थान के सहकारिता व नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि युवाओं को सहकारिता से जोड़ना समय की मांग है, क्योंकि यही देश के आर्थिक ढांचे को सहयोग और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं।



अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत दिल्ली में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया है। उन्होंने कहा है कि सहकारी बैंक और संस्थाएं अब केवल ग्रामीण नहीं, बल्कि शहरी विकास में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इसमें राजस्थान के मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में सहकारी आंदोलन को नई दिशा देने के लिए लगातार काम कर रही है। हमें युवाओं को सहकारिता से जोड़ना होगा, ताकि वे आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed