{"_id":"5de126058ebc3e54b639bc8e","slug":"congress-workers-protest-against-pragya-singh-thakur-for-calling-godse-a-patriot","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: गोडसे को देशभक्त बताने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: गोडसे को देशभक्त बताने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ किया प्रदर्शन
Fri, 29 Nov 2019 07:37 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 29 Nov 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम के बाहर कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और मोदी के खिलाफ लगाए नारे। इस मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान करीब आधा दर्जन प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बता दें कि भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार सुबह माफी मांगी। साथ ही कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। हालांकि विपक्ष उनकी माफी से संतुष्ट नहीं हुआ और लगातार लोकसभा में हंगामा करता रहा।
विज्ञापन
विपक्ष ने मांग की कि वह बिना शर्त माफी मांगें। जिसके बाद शुक्रवार दोपहर को साध्वी ने दोबारा अपने बयान पर माफी मांगी और कहा कि उन्होंने गोडसे के नाम का उल्लेख नहीं किया था।