{"_id":"62d9c34e4f576e52db3bbbdf","slug":"congress-workers-demonstrated-by-climbing-on-engine-of-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री हुए परेशान: रेलवे ट्रैक पर कांग्रेसियों ने काटा बवाल, ट्रेन के इंजन पर चढ़कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री हुए परेशान: रेलवे ट्रैक पर कांग्रेसियों ने काटा बवाल, ट्रेन के इंजन पर चढ़कर किया प्रदर्शन
Fri, 22 Jul 2022 02:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:53 AM IST
सार
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर जमकर बवाल काटा। गाजियाबाद-पलवल के बीच चलने वाली ट्रेन को रोक दिया और उसके इंजन पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
ट्रेन के इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ पर कांग्रेसियों ने जमकर बवाल काटा। दिल्ली के शिवाजी ब्रिज पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोकी हैं और जमकर हंगामा किया। इस वजह से यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा क्योंकि ट्रैक पर विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वजह से नई दिल्ली स्टेशन पर आवागामन करने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेन प्रभावित हुई।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर जमकर बवाल काटा। गाजियाबाद-पलवल के बीच चलने वाली ट्रेन को रोक दिया और उसके इंजन पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दोपहर 1 बजे से 1 बजकर 8 मिनट तक प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन की मदद से उन्हें ट्रैक से हटाया गया। हालांकि प्रदर्शन की वजह आधा घंटे तक परेशानी हुई। इस वजह से लखनऊ-नई दिल्ली तेजस, वाराणसी-नई दिल्ली स्पेशल, बिहार संपर्क क्रांति, महाबोधी, रांची राजधानी समेत आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित हुई। कई ट्रेन लेटलतीफी का भी शिकार हुई। इस वजह से यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा क्योंकि इस रूट पर चलने वाली ट्रेन लगातार लेट होती चली गई।
विज्ञापन