फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress will protest at jantan mantar against modi government after 10 years

दस साल बाद फिर जंतर-मंतर पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 07 Jul 2014 12:46 PM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
congress will protest at jantan mantar against modi government after 10 years

सरकार की ओर से जरूरी चीजों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस दस बाद एक बार फिर से जंतर-मंतर पर पहुंची है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही जंतर-मंतर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत भारी संख्या में समर्थकों का मजमा लगने लगा था। दोपहर होते-होते भारी प्रदर्शन के साथ नारेबाजी भी शुरू हो गई।

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नजर रखे हुए है। बीच-बीच में पुलिस से समर्थकों की छिट-पुट झड़प की भी खबरें हैं।

कांग्रेस नेता याद करते हैं वो जमाना!

congress will protest at jantan mantar against modi government after 10 years

दिल्ली में 1993 से 1998 तक भाजपा सरकार रही। 2004 तक केंद्र में एनडीए के शासनकाल में भी कांग्रेस ने खूब प्रदर्शन किए।

1998 में जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आई तो प्रदर्शन बंद हो गए लेकिन उस समय के युवक कांग्रेस अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला की अगुवाई में जंतर-मंतर पर कई प्रदर्शन हुए, जो कांग्रेस नेताओं को याद हैं। उसके बाद सब थम गया।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ओनिका मेहरोत्रा कहती हैं कि महंगाई ने बुरा हाल कर दिया है। वहीं, कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि विधायक, पार्षद व हारे हुए प्रत्याशियों केजिम्मे अधिक बसें हैं। हंगामेदार प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थन में पहुंचे थे कांग्रेसी

congress will protest at jantan mantar against modi government after 10 years

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी जंतर-मंतर पर पूर्वोत्तर के छात्र नीडो तानिया की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन में पहुंचे थे।

इससे पहले 16 दिसंबर गैंगरेप की घटना के बाद शीला दीक्षित प्रदर्शनकारियों के बीच जंतर-मंतर पर पहुंची थी। इतना ही नहीं कांग्रेस के तमाम प्रदेश नेता आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में अनुबंधित कर्मचारियों के प्रदर्शन में जंतर-मंतर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed