फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress will challenge the constitutional validity of CAA in Supreme Court

दिल्ली विधानसभा चुनावः सीएए की संवैधानिक वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी कांग्रेस

Mon, 03 Feb 2020 04:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2020 04:42 AM IST
विज्ञापन
Congress will challenge the constitutional validity of CAA in Supreme Court
कांग्रेस की घोषणा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने दावा किया कि संविधान की मर्यादा बनाए रखने के लिए नागरिकता संशोधन कानून की संवैधानिक वैधता को 21 फरवरी तक सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। सत्ता में आने पर कांग्रेस दिल्ली विधानसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पारित करते हुए केंद्र से नागरिकता संशोधन वापस लेने की मांग करेगी। 

विज्ञापन


घोषणा पत्र में कहा गया है कि सीएए भावना के खिलाफ है, जबकि नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) को मौजूदा स्वरूप में लागू नहीं किया जाएगा। दिल्ली में नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजंस (एनआरसी) भी दिल्ली में लागू नहीं करने की कांग्रेस ने घोषणा की है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को जारी करने वालों में राज्यसभा सांसद राजीव गौड़ा, एआईसीसी के सचिव दिल्ली प्रभारी कुलजीत नागरा, पूर्व मंत्री अजय माकन, सचिव मनीष चतरथ, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी, प्रो. किरण वालिया, प्रदेश प्रवक्ता अनिल भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइट शिफ्ट में कैब सुविधा नहीं तो होगा जुर्माना 
कांग्रेस पार्टी उन निजी कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाएगी जो रात की शिफ्ट में नौकरी करने वाली महिलाओं को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध नहीं करा रही हैं। कांग्रेस का लक्ष्य है कि साल के अंत तक दिल्ली में 63 फास्ट ट्रैक कोर्ट काम शुरू कर दें। इनमें पॉक्सो कोर्ट भी होंगे। सुरक्षा के लिहाज से स्ट्रीट लाइट के प्रावधानों को और दुरुस्त किया जाएगा।

राष्ट्रीय औसत का दोगुना है दिल्ली में बेरोजगारी 
सीएमआईई के आंकड़ों की मानें तो दिल्ली में पिछले चार महीने बेरोजगारी की औसत दर 7.53 प्रतिशत तथा देश में बेरोजगारी की औसत दर 15.03 प्रतिशत है। यानी, दिल्ली में बेरोजगारी की दर राष्ट्रीय औसत के मुकाबले दोगुनी है।

चुनाव घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु

  • अकेले रहने वाले दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन की सुविधा होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल इमरजेंसी मेडिकल सुविधा मिल सके। 
  • 2012 में बपरौला में नॉलेज बेस्ड औद्योगिक पार्क शुरू किया गया था, जो फिलहाल बंद है। इसे कांग्रेस खोलेगी, ताकि स्थानीय युवाओं को नौकरियां मिल सके। 
  • किसानों को 24 घंटे निशुल्क बिजली मिलेगी। 
  • नजफगढ़ झील, नैनी झील, हौज खास झील और बायोडायवर्सिटी टूरिस्ट स्पोर्ट्स की सुविधा विकसित की जाएगी।
  • स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एप्टिट्यूड टेस्ट के तहत हरियाणा की तर्ज पर 5000 बच्चों को हर वर्ष 10 हजार रुपये की स्कॉलरशिप।
  • आओ और खेलो योजना शुरू होगी।
  • दिल्ली में स्पोर्ट्स बिल पेश कर आरटीआई के दायरे में लाया जाएगा। 
  • शोध को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस मुख्यमंत्री कोष बनाएगी। इसके तहत होमी भाभा रिसर्च फंड स्थापित किया जाएगा। पांच वर्ष में 1000 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा।
  • दिल्ली में धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों को कांग्रेस सरकार विशेष स्किल डेवलपमेंट स्कॉलरशिप देगी। 
  • भाषाई अल्पसंख्यकों को प्रोत्साहित करने के लिए उर्दू, गुरमुखी और भोजपुरी के शिक्षकों की नियुक्ति 100 दिनों के अंदर की जाएगी। 
  • धार्मिक आधार पर भेदभाव का सामना कर रहे अल्पसंख्यकों को निशुल्क कानूनी सहायता दी जाएगी। 
  • भाषाई संस्कृति एवं कला को प्रोत्साहित करने के लिए कांग्रेस पर्याप्त फंड देगी। 
  • औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए महंगी बिजली की दरें कम की जाएंगी। पंजाब की तर्ज पर औद्योगिक इकाइयों के लिए बिजली की दरें 6 रुपये प्रति यूनिट की जाएंगी। 
  • 5000 करोड़ रुपये से युवा उद्यमियों के लिए यारी स्टार्ट अप इनक्यूबेशन फंड लांच करेगी। दिल्ली सरकार हर साल इस मद में 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 
  • पांच लाख वेंडिंग स्पेस सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि वेंडर को हटाया नहीं जा सके। 
  • सफाई कर्मियों को पर्यावरण रक्षक बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed