फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress warns central government to protest at modi's house

24 घंटे बाद मोदी के आवास पर हल्ला बोलेंगे कांग्रेसी!

Mon, 16 Jun 2014 04:47 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
congress warns central government to protest at modi's house

दिल्ली में बिजली पानी के संकट को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। पार्टी का कहना है कि जब तक दिल्ली में हालात ठीक नहीं होते वह विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

विज्ञापन


बिजली-पानी के मुद्दे पर चल रहा कांग्रेस का आंदोलन लगातार सोमवार को भी जारी रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएच-24 पर प्रदर्शन किया और काफी देर तक सड़क जाम रखी।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को राजधानी में हालात सुधारने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो आने वाले समय में पार्टी का रुख और सख्त होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी के आवास को घेंरेंगे'

congress warns central government to protest at modi's house

सोमवार को एनएच 24 पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी का कहना है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करेंगे।

कांग्रेस की इस चेतावनी का ‌थोड़ा असर शायद केंद्र पर हुआ है।

सोमवार सुबह से ही दिल्ली में बीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच दिल्ली के विधायकों ने भी ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।

विधायक ने याद दिलाया चुनावी वादा

congress warns central government to protest at modi's house

दिल्‍ली के विधायकों से मुलाकात के बाद उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि बवाना प्‍लांट अभी बंद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि लोड कम हो गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने बिजली संकट के मुद्दे पर उपराज्यपाल नजीब जंग को एक्‍शन प्लान बनाने के लिए कहा है ताकि मुंबई की तर्ज पर दिल्ली में भी 24 घंब्‍े बिजली सप्लाई की जा सके।

मुलाकात के दौरान बीजेपी विधायक रामवीर बिधूडी ने उर्जा मंत्री से बिजली की दर में 30 फीसदी सब्सिडी देने की मांग की। उन्होंने याद दिलाया कि चुनाव से पहले बीजेपी ने इस बात का जिक्र अपने मेनिफेस्‍टो में किया है, जिसे अब पूरा करना चाहिए।

केजरी ने कहा, 'हमने क्या किया?'

congress warns central government to protest at modi's house

उधर, कांग्रेस नेताओं की ओर से सवालों की झड़ी के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी पलटवार किया है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 15 सालों से कांग्रेस की सरकार थी। सिर्फ 49 दिनों में हमने क्या कर दिया?

बता दें कि बिजली पानी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रही कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि दिल्‍ली पर आए इस संकट के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed