सपा या बसपा को समर्थन देगी कांग्रेस!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन इसका कुछ न कुछ उपाय निकाला जाएगा। यही नहीं उनके अनुसार पार्टी सपा या बसपा के प्रत्याशी को भी सपोर्ट कर सकती है। हालांकि यह निर्णय स्थानीय कार्यकर्ताओं पूछने और वोटरों के मिजाज को भापने के बाद लिया जाएगा।
हालांकि इन चर्चाओं से कुछ कार्यकर्ताओं में रोष भी है। शुक्रवार को ही पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र सिंह ने गौतमबुद्ध नगर की कांग्रेस इकाई की ओर से आलाकमान को अपनी नाराजगी से अवगत कराया। उन्होंने रमेश चंद तोमर पर 'राजनीतिक षडयंत्र' करने का आरोप लगाते पार्टी से तोमर पर कार्रवाई करने की मांग की।
चुनाव रुकवाने की भी मांग
कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र तोमर के मैदान छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेसी नेता शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय, दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र का चुनाव स्थगित कराने की मांग की।
लेकिन वहां चुनाव स्थगित होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस यूपीए-2 में सरकार को बाहर से समर्थन दे रही उत्तर प्रदेश की पार्टियों समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी को समर्थन दे सकती है। पार्टी सूत्रों ने इसकी पुष्टि भी की है।
हालांकि चुनाव आयोग ने इस बारे में जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया। वहीं स्थानीय कार्यकर्ता भी शनिवार तक चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। तब तक कोई फैसला नहीं होता है तो वह चुनाव स्थगित करने के लिए कोर्ट की शरण में जाएंगे।
हो रही है मीटिंग पर मीटिंग
पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मुकेश यादव, उपाध्यक्ष विक्रम कसाना, प्रवक्ता आलोक सिंह और युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चोटी मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे।
जहां उनकी मुलाकात प्रधान सचिव आरके श्रीवास्तव के पीए सूरज भान से हुई। नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम एक पत्र देकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव को रद्द करने की मांग की। पत्र प्राप्ति के बाद कहा गया कि मामले में जो भी अगला कदम होगा, आयोग उन्हें अवगत कराएगा।
जिला प्रवक्ता आलोक सिंह और विक्रम कसाना ने बताया कि पत्र में कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा इस तरह हट जाने से लोकतंत्र में सही चुनाव संभव नहीं है। जो मतदाता कांग्रेस को वोट देते, उनके सामने अब पार्टी का कोई प्रत्याशी नहीं है। ऐसे में यदि चुनाव होता है तो यह मतदाता के अधिकारों का हनन होगा और उसकी भावनाएं भी आहत होंगी।