{"_id":"6a68b11a698e8a34990dbfd8","slug":"congress-starts-help-camps-for-sir-process-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147988-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एसआईआर प्रक्रिया के लिए कांग्रेस ने शुरू किए सहायता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एसआईआर प्रक्रिया के लिए कांग्रेस ने शुरू किए सहायता शिविर
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) और कार्यकर्ता चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान हर वैध मतदाता की मदद करने और उनके मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर मतदाता नामों के सत्यापन व संशोधन में सहयोग कर रहे हैं।
देवेन्द्र यादव ने मंगलवार को बाबरपुर जिले में एसआईआर सहायता शिविर का उद्घाटन किया और जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन को इस पहल के लिए बधाई दी। जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि बाबरपुर की पांचों विधानसभाओं के 20 ब्लॉकों में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों व बीएलए-2 के माध्यम से सहायता शिविर संचालित किए जाएंगे, जहां ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यमों से मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में सहायता दी जाएगी। ब्यूरो