{"_id":"fcb55e51ad2cb26f49102ba8d1ecebfd","slug":"congress-started-online-membership-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने शुरू किया ऑनलाइन सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने शुरू किया ऑनलाइन सदस्यता अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 25 Jul 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सूबे में संगठन को मजबूत बनाने के लिए ऑनलाईन सदस्यता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
इसके जरिए आम आदमी तक पहुंचने में आसान हो जाएगी। यह बात पार्टी के जिला प्रभारी आशीष चौधरी ने दी। वह पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में जिले के पदाधिकारियों के बीच ऑनलाईन सदस्यता अभियान की शुरूआत की।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र कुमार भारद्वाज, तत्कालीन जिला प्रधान विपिन खन्ना, आशा शर्मा, प्रदीप जेलदार, खजान सिंह, सूबे सिंह बोहरा, सुनीता सहरावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि इस नई प्रणाली से अभियान में तेजी आएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुड्डा सरकार ने विकास के जो नये रिकार्ड बनाए हैं उम्मीद है प्रदेश की जनता विकास को वोट देगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि सदस्यता अभियान को तेजी से और समय पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन