फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress releases manifesto for delhi assembly election

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जानिए खास बातें

Fri, 23 Jan 2015 06:06 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
Congress releases manifesto for delhi assembly election

कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र में मुख्य रूप से दिल्ली में बिजली और पानी के क्षेत्र में सुधार का वादा किया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने डेढ़ रुपये प्रति यूनिट से बिजली देने का वादा किया है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा इस घोषणा पत्र का एक बड़ा मुद्दा है।

घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन कमेटी प्रमुख अजय माकन ने कहा कि घोषणा पत्र में केवल यह नहीं बताया गया है कि हम क्या करेंगे बल्कि यह भी बताया गया है कि कैसे करेंगे। हम केवल वही वादे कर रहे हैं जिन्हें हम पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

बुजूर्गों का पेंशन होगा 2000

Congress releases manifesto for delhi assembly election

कांग्रेस ने दिल्ली में बुजूर्गों की पेंशन को 2000 रुपये करने का वादा किया है। बिजली और पानी की किमतों में कमी का वादा बीजेपी और आप के उस वादे का जवाब है जिसके आधार पर वह पिछला इलेक्‍शन लड़े हैं।

घोषणा पत्र में गरीबों और अभावग्रस्त लोगों को खास तौर से केंद्र में रखा गया है। कांग्रेस के घोषण पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के चुनाव इंचार्ज प्रभात झा ने कहा कि वह बिजली सस्ती करने का वादा कर रहे हैं जबकि उन्हें पता है कि इसके बिना दिल्ली में वोट पाना मुश्किल है।

अन्य खास बातें...

Congress releases manifesto for delhi assembly election

छात्रों के लिए बनाए जाएंगे साइबर कैफे
दिल्ली मेट्रो का विस्तार किया जाएगा
छात्रों को रियायती दर पर पास दिए जाएंगे
छात्रों को मेट्रो पास भी रियायती दर पर उपलब्‍ध कराए जाएंगे
दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर वाई फाई की सुविधा दी जाएगी
दिल्ली की जनता के पुराने पानी के बिल माफ किए जाएंगे
यमुना को साफ किया जाएगा
दिल्ली में 150 स्कूल और 200 कॉलेज खोले जाएंगे  

बता दें कि मेनीफेस्टो जारी करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि उनका घोषणा पत्र दो भागों में है। पहला भाग आज जारी किया जा रहा है जबकि दूसरे भाग को अभी बनाया जा रहा है जो जल्द ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed