Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की एक और उम्मीदवारों की सूची, राज बब्बर और आनंद शर्मा को मिला टिकट
कांग्रेस ने मंगलवार को दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। लिस्ट में राज बब्बर का गुरुग्राम और आनंद शर्मा का नाम कांगड़ा से घोषित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने मंगलवार को दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। लिस्ट में राज बब्बर का गुरुग्राम और आनंद शर्मा का नाम हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से घोषित किया है। हिमाचल की ही हमीरपुर सीट से सतपाल रायजादा के नाम का भी एलान किया गया है। रायजादा यहां से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को टक्कर देंगे।
गुरुग्राम सीट पर कैप्टन भी थी दावेदारी
गुरुग्राम लोकसभा सीट पर कैप्टन अजय यादव की भी टिकट की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला। अब हरियाणा में कांग्रेस व आप ने इंडिया गठबंधन के तहत सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।
गुरुग्राम लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से राव इंद्रजीत एक बार फिर से मैदान में हैं। वह अपना नामांकन भी दर्ज करा चुके हैं, जबकि कांग्रेस ने प्रत्याशी नामांकन शुरू होने के बाद उतारा है।