फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress release report on Delhi government's education model

दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल की उड़ाईं धज्जियां

Wed, 15 Jan 2020 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
Congress release report on Delhi government's education model
कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के गर्म होते सियासी माहौल में पार्टियों के एक-दूसरे पर हमले भी रफ्तार पकड़ रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल की धज्जियां उड़ाते हुए रिपोर्ट जारी की।

विज्ञापन


शिक्षा क्षेत्र में करीब 46 प्रतिशत बजट का खर्च नहीं होने, ड्रॉप आउट में बढ़ोतरी, 500 स्कूलों में प्रिंसिपल के खाली पद, आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के हजारों बच्चों को दाखिला न मिलने सहित शिक्षा के स्तर में लगातार गिरावट समेत कई आरोप कांग्रेस ने लगाए हैं। पार्टी ने दिल्ली सरकार के इस मॉडल की आड़ में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने संवाददाताओं से बातचीत में दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल को कठघरे में खड़ा किया है। दोनों नेताओं ने दिल्ली सरकार पर बच्चों को दो श्रेणियों को बांटे जाने को आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शिक्षा मॉडल की आड़ में कांग्रेस शासन में बने कमरों की सफेदी कर ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया गया। सत्ता में आने पर कांग्रेस इस घोटाले की जांच करवाएगी। ईडब्ल्यूएस बच्चों को नकद राशि नहीं मिलने पर दोनों नेताओं ने सवाल उठाया। 

पार्टी ने शिक्षा मॉडल पर उठाए सवाल 

  • केजरीवाल सरकार ने पांच वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में तयशुदा 26577 करोड़ बजट में से 12243 करोड़ रुपये ही खर्च कर सकी। 
  • चार वर्षों के दौरान सरकारी स्कूलों में 1.32 लाख बच्चे कम हुए। 
  • 500 स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं।  
  • दिल्ली में निरक्षर लोगों की प्रतिशतता 1.7 फीसदी से बढ़कर 3.4 फीसदी पहुंची 
  • 12591 टीजीटी, पीजीटी के पद खाली, स्वीकृत पदों का 65 प्रतिशत 
  • ईडब्लूएस छात्रों की संख्या 25 हजार से घटकर हुई 19879 
  • 12 वीं कक्षा में 18.75 प्रतिशत छात्र दिल्ली के स्कूलों में हुए कम 
  • दिल्ली सरकार ने ईडब्लूएस छात्रों को मिलने वाली नकद राशि को बंद कर दिया है। . 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed