फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress protest against bjp and price hike

प्याज की माला पहनकर कांग्रेसियों ने भाजपा को कोसा

Wed, 25 Jun 2014 08:22 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
congress protest against bjp and price hike

दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रेल किराया और आलू, प्याज व चीनी के दाम में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने चीनी, आलू व प्याज की माला पहनकर भाजपा व ‘आप’ के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह, मुकेश शर्मा, कंवर करण सिंह आदि भी प्रदर्शन में शामिल रहे।
 
वहीं, बलजीत नगर में प्रदर्शनकारियों ने अर्धनग्न प्रदर्शन भी किया।

'भाजपा और AAP की मिलीगभत'

congress protest against bjp and price hike

कांग्रेसी बिजली व पानी की समस्या को लेकर पूर्व विधायक राजेश लिलौठिया की अगुवाई में बलजीत नगर पानी की टंकी के पास एकत्रित हुए। यहां से वे नारेबाजी करते हुए पटेल नगर रोड नंबर 20 तक पहुंचे।

पार्षद अजीत यादव, सतेंद्र शर्मा और हरिकिशन जिंदल प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि निजी बिजली कंपनियों को जवाब देने के लिए 10 जुलाई तक मोहलत दी गई है।

भाजपा व ‘आप’ की साठगांठ के चलते ऐसा किया गया है। डीईआरसी के फैसले से साबित हो गया है कि बिजली कटौती के लिए इन कंपनियों पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed