फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress promises it will get 600 units free power when it comes to power

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का वादा, सत्ता में आने पर मिलेगी 600 यूनिट मुफ्त बिजली

Thu, 26 Dec 2019 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2019 05:12 AM IST
विज्ञापन
Congress promises it will get 600 units free power when it comes to power
subhash chopra - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस के मुफ्त बिजली की घोषणा पर सियासी घमासान हो गया है। कांग्रेस के 600  यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा करते ही आम आदमी पार्टी व भाजपा हमलावर हो गई है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को चुनौती दे डाली कि दिल्ली में लागू करने से पहले इसे कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करे। वहीं भाजपा ने इस घोषणा को हास्यास्पद बताते हुए तंज कसा कि न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को वजीरपुर इलाके में हल्ला बोल अभियान के तहत आयोजित जनसभा में सुभाष चोपड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार सिर्फ 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो 600 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं औद्योगिक इकाईयों के लिए 200 यूनिट तक की बिजली मुफ्त होगी। सुभाष चोपड़ा ने दावा किया कि इसका जिक्र दिल्ली चुनाव में पार्टी के घोषणा पत्र में भी होगा।

कांग्रेस की तरफ से यह बयान आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है दूसरी पार्टियों को भी आम आदमी पार्टी के अच्छे कामों को अपनाना पड़ रहा है। यह अच्छी बात है, लेकिन कांग्रेस को इस योजना को पहले ऐसे राज्यों में लागू करनी चाहिए, जहां उनकी सरकार है। 

पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश सरीखे राज्यों में योजना लागू न होने पर लोग समझ जाएंगे कि यह कांग्रेस का चुनावी जुमला है। मुख्यमंत्री का बयान आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चुनौती देते हुए कहा कि वह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। 

अरविंद केजरीवाल यह भूल रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में बिजली पर सब्सिडी देने पर काम शुरू हुआ था, केजरीवाल ने इसका केवल विस्तार किया है। चोपड़ा ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस 600 यूनिट तक लोगों को राहत देगी।  


कांग्रेस का बयान हास्यास्पद: भाजपा 
भाजपा ने भी सुभाष चोपड़ा के इस बयान को हास्यास्पद बताया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि कांग्रेस की यह घोषणा पुरानी कहावत ‘न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी’ को चरितार्थ करती है। कपूर ने तंज कसते हुए कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस जानती है कि सत्ता में आना तो दूर, चुनावी दौड़ से भी बाहर है। कांग्रेस न तो सत्ता में आएगी और न ही मुफ्त बिजली मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed