{"_id":"5e224c508ebc3e4b2a05daa8","slug":"congress-party-to-speed-up-campaign-with-congress-wali-delhi-theme-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ थीम सॉन्ग से प्रचार तेज करेगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ थीम सॉन्ग से प्रचार तेज करेगी पार्टी
Sat, 18 Jan 2020 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 18 Jan 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
थीम सॉन्ग जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान को और अधिक धारदार बनाने के लिए ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ के नाम से 120 सेकेंड का थीम सॉन्ग दिल्ली वासियों को समर्पित किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने इसे लांच करते हुए भारतीय जनता पार्टी व आम आदमी पार्टी पर दिल्ली को विकास के लिहाज से 20 वर्ष पीछे ढकेलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सुभाष चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 1998 में जब दिल्ली में कांग्रेस ने सत्ता संभाली थी, उस वक्त दिल्ली में बिजली और पानी की दयनीय स्थिति थी। सड़कों पर घंटों जाम, बिजली, पानी, परिवहन सहित कई समस्याएं थीं, लेकिन कांग्रेस ने 15 वर्ष के कार्यकाल में न केवल दिल्ली में बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था की, बल्कि 67 फ्लाईओवर भी कांग्रेस की ही देन हैं।
विज्ञापन
मेट्रो, हरित क्षेत्र बनाने सहित बसों में सीएनजी की शुरुआत भी कांग्रेस कार्यकाल में की गई। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस पहल के लिए दिल्ली को ग्रीन अवॉर्ड से भी नवाजा था। इस मौके पर चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने कहा कि पार्टी के सता में आने पर ही दिल्ली का विकास हुआ।
विज्ञापन
गली-गली और घर-घर पहुंचेगा अभियान
रोहन गुप्ता ने कहा कि पार्टी सोशल मीडिया को अधिक तवज्जो दे रही है। विकास की रफ्तार धीमी हो गई है, इसलिए दिल्ली वासी एक बार फिर कांग्रेस शासन को याद कर रहे हैं। ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ अभियान के जरिये पार्टी अपने कार्यों को गली-गली और घर-घर तक पहुंचाएगी।