फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress party suffers in Delhi

दिल्ली में ही उलझ गई कांग्रेस की गुत्थी

Tue, 11 Mar 2014 01:52 AM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
Congress party suffers in Delhi
लोकसभा चुनाव में दिल्ली के सात में से तीन सांसदों को कांग्रेस का टिकट पक्का हो चुका है, लेकिन चार सीटों पर पार्टी में खींचतान जारी है।
विज्ञापन


चर्चा है कि नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली व चांदनी चौक का टिकट तय हो चुका है। दक्षिण दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और पश्चिम दिल्ली सांसदों को लेकर अभी असमंजस है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मंगलवार को प्राइमरी के तहत जेपी अग्रवाल व राजेश लिलोठिया के बीच नाम तय होना है। चांदनी चौक से टिकट पक्का मान कर ही सांसद कपिल सिब्बल चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

ऐसी भागदौड़ पहले कभी नहीं मची

Congress party suffers in Delhi

रविवार रात हारून यूसुफ के घर पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक में लोगों से एकजुट होकर काम करने की अपील भी सिब्बल ने की। सिब्बल बल्लीमारान, वजीरपुर और शकूरपुर गांव में भी लोगों से मिले।

कुछ ऐसा ही अजय माकन भी कर रहे हैं। पूर्वी दिल्ली सीट से भी संदीप दीक्षित अकेले आवेदक हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर गोकलपुरी के हरनाम पैलेस में आज प्राइमरी के तहत जेपी अग्रवाल और राजेश लिलोठिया के बीच चुनाव है।

पहले दोनों नेता भाषण देंगे और फिर 365 पार्टी के मतदाता इनमें से एक का चुनाव प्रत्याशी के तौर पर करेंगे। हालांकि जेपी अग्रवाल को राजेश लिलोठिया के मुकाबले सीधे जीत की बात की जा रही है।

ये कैसे प्रत्याशी की हो रही है पैरवी?

Congress party suffers in Delhi

दिल्ली विधानसभा चुनाव में चार मुस्लिम सीटों पर कब्जा जमाने के बाद भी कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं के टूटने का डर सता रहा है।

वहीं वाल्मीकि और निचले तबके का वोट सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी के साथ जाते देख कांग्रेस के विधायकों ने सात संसदीय सीट में से एक सीट पर वाल्मीकि और एक सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारने की वकालत शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह की अगुवाई में विधायक मतीन अहमद, हसन अहमद, देवेन्द्र यादव और जयकिशन ने इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद से मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली से चौधरी मतीन अहमद और उत्तर पश्चिम दिल्ली से जयकिशन को टिकट दिए जाने की पैरवी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed